Oppo Find N7 में मिल सकता है बड़ा बुक-स्टाइल डिस्प्ले

Oppo Find N7 को अनफोल्ड करने पर बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर इसका साइज पासपोर्ट जैसा हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जनवरी 2026 15:39 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N6 को अगले महीने चीन में पेश किया जा सकता है
  • यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Oppo Find N5 की जगह लेगा
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है

पिछले वर्ष Oppo Find N5 को लॉन्च किया गया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की इस वर्ष दो फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना है। इनमें से Oppo Find N6 को अगले महीने चीन में पेश किया जा सकता है। यह Oppo Find N5 की जगह लेगा। Oppo Find N7 को दूसरी छमाही में लॉन्च करने की तैयारी है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

SmartPrix की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Oppo Find N7 को अनफोल्ड करने पर बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर इसका साइज पासपोर्ट जैसा हो सकता है। इसकी तुलना में Oppo Find N6 ज्यादा टॉल हो सकता है। Oppo Find N7 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस Oppo Find N6 के समान हो सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला रैंक है। इस वर्ष अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भी फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने की योजना है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar ने बताया है कि Oppo Find N6 को अगले महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च करने की तैयारी है। Oppo Find N6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM हो सकता है। Oppo Find N6 की 8.12 इंच 2K LTPO OLED प्राइमरी स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें 6.62 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

हाल ही में  टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Oppo Find N6 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा. 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का एक अन्य कैमरा हो सकता है। Oppo Find N6 में 6.62 इंच का कवर डिस्प्ले और 8.12 इंच LTPO UTG इनर डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,850 mAh की कुल कैपेसिटी वाली डुअल बैटरी हो सकती है। इसे 6,000 mAh की कैपेसिटी के तौर पर पेश किया जा सकता है। चीन में इस स्मार्टफोन का Beidou सैटेलाइट कम्युनिकेशन वेरिएंट उपलब्ध कराया जा सकता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
  2. SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिनभर स्क्रीन देखने से आंखें दुखती हैं? Xiaomi का नया स्मार्ट Eye Mask देगा मसाज, जानें कीमत
  2. Huawei की 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, US FCC पर लिस्टिंग
  5. Flipkart SASA LELE Sale: 15 हजार रुपये में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, जबरदस्त गिरी कीमत
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा 
  7. Airtel vs Jio: जानें किसका 365 दिनों वाला प्लान है बेस्ट, अनलिमिटेड 5G डाटा और कॉलिंग के साथ जबरदस्त फायदे
  8. Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी आया WhatsApp Plus, पैसों में मिलेंगे कई एक्स्ट्रा फीचर्स!
  9. कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
  10. Airtel Black हुआ 'One Airtel'! एक बिल में मोबाइल कनेक्शन, Wi-Fi और DTH, यहां जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.