Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन लॉन्च: नई फोल्डिंग टेक्नोलॉजी और 6000mAh बैटरी है खासियत, जानें कीमत

Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन लॉन्च हो गया है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 Elite प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और नई हिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 मार्च 2026 20:11 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N6 में नई हिंग टेक्नोलॉजी से क्रीज कम करने का दावा
  • फोन में Snapdragon 8 Gen 5 Elite और 6000mAh बैटरी दी गई
  • 200MP कैमरा और 120Hz फोल्डिंग डिस्प्ले के साथ लॉन्च

Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन में नई हिंग टेक्नोलॉजी और 6000mAh बैटरी शामिल है

Photo Credit: Oppo

Oppo ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड्स के साथ पेश किया है। कंपनी के मुताबिक इस बार फोल्डेबल फोन में क्रीज और ड्यूरेबिलिटी जैसी समस्याओं को कम करने के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 Elite प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी, बेहतर हिंग डिजाइन और हाई-एंड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है और इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का दावा किया गया है।

Oppo Find N6 की शुरुआती कीमत ¥9,999 (करीब 1,26,500 रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत ¥10,999 और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत ¥11,999 रखी गई है। यह फोन Blossom Orange और Stellar Titanium कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जबकि Pearl Black वेरिएंट चीन तक सीमित है।

Advertisement

फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इसकी सेल 20 मार्च से शुरू होगी। कंपनी के मुताबिक शुरुआती खरीदारों को MagSafe केस और एक्सेसरी फ्री में दी जाएगी।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Oppo Find N6 में 6.62 इंच कवर डिस्प्ले और 8.12 इंच इनर फोल्डिंग डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही LTPO पैनल हैं, जो 1Hz से 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आते हैं। डिस्प्ले की ब्राइटनेस कवर स्क्रीन पर 1800 निट्स और पीक 3600 निट्स तक जाती है। इसमें 6000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC वायर्ड और 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 Elite चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ LPDDR5X RAM (12GB/16GB) और UFS 4.1 स्टोरेज (256GB/512GB/1TB) मिलता है।

Advertisement

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका नया Titanium Flexion हिंग डिजाइन है। कंपनी के मुताबिक यह हिंग पहले से चौड़ा और बेहतर है, जिससे फोल्डिंग के दौरान स्क्रीन पर पड़ने वाली क्रीज कम होती है। इसके साथ Zero-feel crease टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्क्रीन की सतह को ज्यादा स्मूद रखने के लिए डिजाइन की गई है। Oppo का कहना है कि इस फोन को 6 लाख फोल्ड सर्टिफिकेशन (TÜV Rheinland) मिला है और यह कुल मिलाकर 10 लाख फोल्ड तक इस्तेमाल के लिए टेस्ट किया गया है।

इसके अलावा फोन में IP56, IP58 और IP59 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

कैमरा की बात करें तो Oppo Find N6 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है। फोन में नया True Color सेंसर दिया गया है, जो बेहतर कलर और व्हाइट बैलेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। सेल्फी के लिए इसमें दोनों स्क्रीन पर 20 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.