Oppo Find N5 से खींच पाएंगे पानी के अंदर फोटोज, होगा सबसे पतला फोल्‍डफोन!

Oppo का नया फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन ‘Oppo Find N5’ चीन में अगले महीने लॉन्‍च होने जा रहा है। ओपो की फाइंड सीरीज के प्रोडक्‍ट मैनेजर झोउ यिबाओ (Zhou Yibao) ने नई जानकारियां शेयर की हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 जनवरी 2025 14:29 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N5 का चीन में लॉन्‍च अगले महीने
  • अंडरवॉटर फोटोग्राफी की जा सकेगी इस फोन से
  • IPX6, IPX8 और IPX9 रेटिंग के साथ आएगा

एक वीडियो में फोन को पानी के अंदर इस्‍तेमाल करते हुए दिखाया गया है, जहां उससे फोटोज क्लिक की गईं।

Photo Credit: Video Grab

Oppo का नया फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन ‘Oppo Find N5' चीन में अगले महीने लॉन्‍च होने जा रहा है। कहा जाता है कि नए फोन में Find N3 के मुकाबले ढेरों अपग्रेड्स दिए जाएंगे। अब ओपो की फाइंड सीरीज के प्रोडक्‍ट मैनेजर झोउ यिबाओ (Zhou Yibao) ने नई जानकारियां शेयर की हैं। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर उन्‍होंने बताया है कि ‘Oppo Find N5' मजबूती के मामले में बेजोड़ होने वाला है। एक फोल्‍डफोन होने के बावजूद यह काफी पतला होगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘Oppo Find N5' से जुड़े एक वीडियो में बताया गया है कि यह फोन IPX6, IPX8 और IPX9 रेटिंग के साथ आएगा। वीडियो में फोन को पानी के अंदर इस्‍तेमाल करते हुए दिखाया गया है, जहां उससे फोटोज क्लिक की गईं। यानी इस फोन से भी Reno 13 स्‍मार्टफोन्‍स की तरह अंडरवॉटर फोटोग्राफी की जा सकेगी। 

रिपोर्ट के अनुसार, ‘Oppo Find N5' का हिंज 3डी टाइटेनियम अलॉय का बनाया गया है। इससे फोन का वजन कम रखने में मदद मिलती है साथ ही यह ज्‍यादा टिकाऊ भी है। Oppo Find N5 को अबतक का सबसे पतला फोल्‍डेबल फोन बताया जा रहा है। 

दावा है कि फोल्‍ड होने पर यह 9.2mm का और अनफोल्‍ड होने पर हर साइड से सिर्फ 4mm का है, जो इसे iPhone 16 Pro से पतला बनाता है। झोउ यिबाओ ने यह भी बताया है कि नया ओपो स्‍मार्टफोन वजन में 230 ग्राम का होगा। यह Find N3 से 9 ग्राम हल्‍का होगा। 
 
इसके अलावा, Oppo Find N5 की लाइव इमेज भी लीक हुई हैं। टेक ब्लॉगर फिक्स्ड फोकस डिजिटल ने इन्‍हें शेयर किया गया है। इसके अलावा Weibo पर फोन की एक और इमेज लीक हुई है जिसमें पुराने मॉडल Oppo Find N3 से इसकी तुलना करके दिखाया गया है। ऐसी अफवाह है कि Find N5 दुनिया के सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन के रूप में लॉन्च होगा। जबकि फोन में कैमरा मॉड्यूल उतना ही बड़ा होगा जितना कि पुराने मॉडल में देखा गया था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  2. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  3. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  4. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  6. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. गेमर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! इस प्लेटफॉर्म पर फ्री मिल रहे हैं कई महंगे गेम्स, Final Fantasy 16 भी शामिल
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
  2. Lenovo Yoga ईयरबड्स लॉन्च हुए 36 घंटे बैटरी, 40dB ANC के साथ, जानें कीमत
  3. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  4. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  5. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  6. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  7. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  10. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.