Oppo Find N5 होगा दुनिया का सबसे पतला फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन, ऐसा होगा कैमरा मॉड्यूल

Oppo का अपकमिंग स्‍मार्टफोन ‘Oppo Find N5’ कुछ वक्‍त से खबरों में है। हाल ही में कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि वह इस डिवाइस को फरवरी में चीन में पेश करेगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 जनवरी 2025 15:34 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N5 होगा सबसे स्लिम फोल्‍ड फोन
  • डिजाइन पर विशेष काम कर रही है कंपनी
  • कैमरा मॉड्यूल में दिख सकता है बदलाव

Oppo Find N5 और वनप्‍लस Open 2 को इनके पिछले मॉडलों की तुलना में कई सारे बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है।

Oppo का अपकमिंग स्‍मार्टफोन ‘Oppo Find N5' कुछ वक्‍त से खबरों में है। हाल ही में कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि वह इस डिवाइस को फरवरी में चीन में पेश करेगी। ओपो का दावा है कि Oppo Find N5 दुनिया का सबसे पतला फोल्‍डेबल फोन होगा। माना जा रहा है कि फोन को थिन बनाने के लिए कंपनी ने कैमरा मॉड्यूल का साइज घटाया है। अब एक लीक में इस फोन के कैमरा मॉड्यूल डिजाइन को लेकर ज्‍यादा जानकारी मिली है। कहा जा रहा है कि Oppo Find N5 के कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन OnePlus 13 से मिलता-जुलता हो सकता है।  

चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर ‘एक्‍सपीरियंस मोर' नाम के टिप्‍सटर ने बताया है कि Oppo Find N5 का बैक कैमरा मॉड्यूल डिजाइन एकदम सिंपल लेआउट वाला है। यह काफी हद तक OnePlus 13 की याद दिलाता है। कैमरा मॉड्यूल में फ्लैश को बॉटम में एकदम राइट कॉर्नर पर लगाया गया है। 
Advertisement

गिजमोचाइना के अनुसार, Find N5 का कैमरा बम्प काफी अच्‍छे से कंट्रोल किया गया लगता है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर यह सबसे पतला फोल्‍डेबल फोन हुआ तो फोल्ड होने पर इसकी मोटाई लगभग 8mm और अनफोल्ड होने पर 4mm हो सकती है।

कहा यह भी जाता है कि ओपो Find N5 को अमेरिका, यूरोप और भारतीय मार्केट्स में OnePlus Open 2 के नाम से रीब्रैंड किया जा सकता है। याद रहे कि वनप्‍लस, ओपो आदि कंपनियां चीन की बीबीके के तहत आती हैं। 
Advertisement

Oppo Find N5  और वनप्‍लस Open 2 को इनके पिछले मॉडलों की तुलना में कई सारे बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है। इन फोन्‍स में टाइटेनियम की बिल्‍ट क्‍वॉलिटी मिलने की उम्‍मीद है। ये फोन आईपीएक्‍स8 रेटिंग के साथ आएंगे यानी पानी से खराब होने से बच सकते हैं। इनमें 6000mAh बैटरी कैपिसिटी और वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। Oppo Find N5 दुनिया का पहला फोल्‍डेबल फोन हो सकता है, जिसमें क्‍वॉलकॉम का अबतक का सबसे तेज च‍िपसेट Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.