Oppo F9 Pro की सेल शुरू, इन लॉन्च ऑफर के साथ है उपलब्ध

Oppo F9 Pro पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च हुआ था। ओप्पो एफ9 प्रो की सेल आज से शुरू हो गई है। ओप्पो एफ9 प्रो Flipkart, Amazon और Paytm Mall पर बेचा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अगस्त 2018 17:06 IST
ख़ास बातें
  • मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर से लैस होगा Oppo F9 Pro
  • VOOC फ्लैश चार्ज के साथ आएगा Oppo F9 Pro
  • 6जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है Oppo F9 Pro
Oppo F9 Pro पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च हुआ था। ओप्पो एफ9 प्रो की सेल आज से शुरू हो गई है। हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो का यह हैंडसेट ऑफलाइन रिटेल स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart, Amazon और Paytm Mall पर बेचा जाएगा। याद करा दें कि Oppo F9 Pro की प्री-बुकिंग फ्लिपकार्ट पर की जा रही थी। ओप्पो एफ9 प्रो के साथ Oppo F9 को भी लॉन्च किया गया था। दोनों ही हैंडसेट में केवल रैम का अंतर है। ओप्पो एफ9 प्रो की खासियत इसमें मौजूद डुअल रियर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC Flash Charge तकनीक है। इस तकनीक की मदद से फोन मात्र 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का टॉक टाइम देगा।
 

Oppo F9 Pro की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में ओप्पो एफ9 प्रो की कीमत 23,990 रुपये है। यह हैंडसेट पर्पल, सनराइज रेड और ट्विलाइट ब्लू कलर वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अब बात लॉन्च ऑफर की। एसबीआई, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। जियो यूजर को 3.2 टीबी 4 जी डेटा के साथ 4,900 रुपये (जियो और मेक माय ट्रिप) पर लाभ मिलेगा। Oppo F9 Pro के साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दिया जा रहा है। ग्राहक चाहे तो ओप्पो एफ9 प्रो को बिना ब्याज वाली ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। बता दें कि यह सभी ऑफर आपको Flipkart पर मिलेंगे। अब बात अमेजन इंडिया पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। Paytm Mall पर ग्राहक चाहे तो ओप्पो एफ9 प्रो को बिना ब्याज वाली ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। प्रोमो कोड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा।
Advertisement
 

Oppo F9 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाले Oppo F9 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है।

फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.4 है। और एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F9 में 3500 एमएएच की बैटरी होगी वूक फ्लैश चार्जिंग के साथ। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.7x74x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 169 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Sharp screen with subtle notch
  • ColorOS is packed with features
  • Bad
  • Disappointing cameras
  • Below-average performance
  • Gets slightly warm under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo F9 Pro, Oppo F9 Pro Sale, Flipkart, Amazon, Paytm Mall

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  9. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.