Oppo F9 Pro के डुअल रियर कैमरे का टीज़र ज़ारी, Oppo F9 के स्पेसिफिकेशन लीक

Oppo पिछले कुछ दिनों से भारत में Oppo F9 Pro लॉन्च करने के लिए टीज़र ज़ारी करती रही है।

Oppo F9 Pro के डुअल रियर कैमरे का टीज़र ज़ारी, Oppo F9 के स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ9 प्रो के फ्रंट पैनल पर नॉच है, बिल्कुल ही Essential Phone की तरह
  • ओप्पो एफ9 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.2 स्किन के साथ आएगा
  • भारत में अभी सिर्फ ओप्पो एफ9 प्रो का टीज़र जारी हुआ है
विज्ञापन
Oppo पिछले कुछ दिनों से भारत में Oppo F9 Pro लॉन्च करने के लिए टीज़र ज़ारी करती रही है। कंपनी ने पहले ही पुष्टि की थी कि यह फोन VOOC फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। नया टीज़र में ओप्पो एफ9 प्रो के कलर वेरिएंट और डुअल कैमरा सेटअप की जानकारी मिली है। खबर तो ओप्पो एफ9 को भी लॉन्च किए जाने की है। इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन कंपनी भारत में अभी सिर्फ ओप्पो एफ9 प्रो के पक्ष में माहौल बना रही है।

Oppo F9 Pro के ताज़ा टीज़र से इशारा मिला है कि यह फोन सनराइज़ गोल्ड, ट्वाइलाइट ब्लू और स्टारी पर्पल रंग में आएगा। सनराइज़ रेड और ट्वाइलाइट ब्लू वेरिएंट टेक्सचर्ड ग्रेडिेएंट डिज़ाइन वाले होंगे। लेटेस्ट टीज़र में फोन की झलक हर तरफ से मिली है। पिछले हिस्से पर हॉरीज़ॉन्टल डुअल कैमरा सेटअप है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फ्रंट पैनल पर नॉच है, बिल्कुल ही Essential Phone की तरह। डिस्प्ले के निचले हिस्से पर बेज़ल भी है। स्पीकर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक निचले हिस्से पर हैं। इसी टीज़र में एक बार फिर VOOC Flash Charge फास्ट चार्जिंग तकनीक के बारे में बताया गया है। इसकी मदद से मात्र 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का टॉक टाइम मिलेगा।

AndroidPure ने Oppo F9 हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए हैं। लीक के मुताबिक, ओप्पो एफ9 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.2 स्किन के साथ आएगा। इसमें डुअल सिम स्लॉट हैं। उम्मीद के मुताबिक, फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा और इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ में मौज़ूद होंगे 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद होगा।

Oppo F9 में डुअल कैमरा सेटअप होने की जानकारी दी गई है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसकी बैटरी 3500 एमएएच की है। इसे रेड शनशाइन और ट्वाइलाइट रंग में लाए जाने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Oppo F9 Pro कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ आएगा। Oppo F9 में यह खासियत नहीं होगी। अनुमान है कि ओप्पो एफ9 को 15 अगस्त को वियतनाम में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो एफ9 प्रो को और बाद में।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great battery life
  • Vivid display
  • कमियां
  • No fast charging
  • Below-average low-light performance
  • Heats up under load
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरमी़डियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo f9, Oppo F9 Pro, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »