Oppo F5 Youth और A79 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ने अपने दो नए स्मार्टफोन Oppo F5 Youth और Oppo A79 लॉन्च कर दिए हैं। दोनों स्मार्टफोन पतले किनारे वाले बेज़ल के साथ आते हैं। ओप्पो के ये दोनों नए स्मार्टफोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आते हैं और एंड्रॉयड नूगा आधारित कलरओएस 3.2 पर चलते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 नवंबर 2017 11:27 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ5 यूथ अभी फिलीपींस में उपलब्ध है
  • ओप्पो ए79 अगले महीने चीन में लॉन्च होगा
  • दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगा आधारित कलर ओएस 3.2 पर चलते हैं
ओप्पो ने अपने दो नए स्मार्टफोन Oppo F5 Youth और Oppo A79 लॉन्च कर दिए हैं। दोनों स्मार्टफोन पतले किनारे वाले बेज़ल के साथ आते हैं। ओप्पो के ये दोनों नए स्मार्टफोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आते हैं और एंड्रॉयड नूगा आधारित कलरओएस 3.2 पर चलते हैं। याद दिला दें कि ओप्पो एफ5 को भारत में इसी महीने लॉन्च किया गया था।

ओप्पो एफ5 यूथ अभी फिलीपींस में 13,990 फिलीपीन पेसो (करीब 17,900 रुपये) है। जबकि ओप्पो ए79 को चीन में 1 दिसंबर से 2,399 चीनी युआन (करीब 23,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

ओप्पो एफ5 यूथ में ओरिजिनल एफ5 की तुलना में एक बड़ा फर्क है कैमरे का। नए स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर सेंसर है जो अपर्चर एफ/2.2 लेंस और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 16 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर भी दिया गया है। जबकि एफ5 में एक 16 मेगापिक्सल रियर सेंसर दिया गया है जो एपर्चर एफ1.8 से लैस है। वहीं फ्रंट सेंसर अपर्चर एफ/2.0 के साथ 20 मेगापिक्सल का है।

ओरिजिनल एफ5 की तरही ही, ओप्पो एफ5 यूथ में एक 6 इंच एलटीपीएस टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080 x 2160 (फुलएचडी+) पिक्सल है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। स्मार्टफोन में एक मीडियाटेक एमटी6763टी (हीलियो पी23) चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए मालीजी71 एमपी2 जीपीयू और 3 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में एक 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के अलावा, डुअल सिम स्लॉट भी दिया गया है।
Advertisement

ओप्पो एफ5 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ओटीजी सपोर्ट व 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जी-सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। स्मार्टफोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3200 एमएएच बैटरी दी गई है। इसके अलावा, वनप्लस 5टी की तरह इसमें फेशियल अनलॉक फ़ीचर है जिससे चेहरे के जरिए स्क्रीन को अनलॉक किया जा सकता है।
Advertisement

एफ5 यूथ भारत में टीएफटी पैनल के साथ आता है। जबकि ओप्पो ए79 में एक 6 इंच एमोलेड डिस्प्ले है जो 1080 x 2160 पिक्सल (फुलएचडी+) रिज़ॉल्यूशन और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। स्मार्टफोन में एक मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर है जो 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए माली-जी71 और 4 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में एर 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जाना संभव है।

ओप्पो ए79 में रियर व फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा का अपर्चर एफ/1.8 है जबकि रियर कैमरे का अपर्चर एफ/2.0 है। फोन में 3000 एमएएच बैटरी है जो ओप्पो की वीओओसी टेक्नोलॉजी के जरिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा, हैंडसेट शैंपेन और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

ओप्पो एफ5 यूथ और ए79 की भारतीय बाज़ार के लिए कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। ज़्यादा जानकारी के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6763टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  2. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  3. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  4. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  6. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  7. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  8. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  9. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  10. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.