ओप्पो एफ5 फ्लिपकार्ट पर मिलेगा, टीज़र से मिले संकेत

फिलीपींस में भले ही ओप्पो एफ5 के बारे में खुलासा हो गया हो, लेकिन कंपनी की योजना इसे भारत लाने की भी है। अब, फ्लिपकार्ट के टीज़र से पता चला है कि भारत में ओप्पो एफ5 को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध कराया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2017 15:25 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ5 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है
  • फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है
  • ओप्पो का यह स्मार्टफोन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा
फिलीपींस में भले ही ओप्पो एफ5 के बारे में खुलासा हो गया हो, लेकिन कंपनी की योजना इसे भारत लाने की भी है। अब, फ्लिपकार्ट के टीज़र से पता चला है कि भारत में ओप्पो एफ5 को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध कराया जा सकता है। ओप्पो एफ5 के लिए ख़ासतौर पर बनाए गए इस पेज से पुष्टि होती है कि फ्लिपकार्ट गुरुवार को होने वाले इवेंट की लाइव स्ट्रीम करेगी और संभव है कि फ्लिपकार्ट कंपनी की एक्सक्लूसिव पार्टनर हो।

ओप्पो एफ3 का अपग्रेड वेरिएंट, ओप्पो एफ5 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। पिछले हैंडसेट की तरह, नया ओप्पो स्मार्टफोन सेल्फी केंद्रित है। और फोन के फ्रंट कैमरे में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) ब्यूटी टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेट किया गया है। स्मार्टफोन के मौज़ूदा ट्रेंड को देखते हुए, नए ओप्पो एफ5 में एक ऑल-स्क्रीन  फ्रंट होगा यानी डिस्प्ले के चारों ओर पतले बेज़ल दिए जाएंगे।

ओप्पो एफ5 कीमत
ओप्पो एफ5 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 15,990 फिलीपीन पेसो (करीब 19,900 रुपये) है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा जबकि 6 जीबी रैम वेरिएंट को रेड कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। भारत में भी इस स्मार्टफोन को इसी कीमत में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

ओप्पो एफ5 स्पेसिफिकेशन
ओप्पो एफ5 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। फोन में अपर्चर एफ/1.8 और एलईडी फ्लैश के साथ एक 16 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया गया है। ओप्पो एफ5 में 6 इंच  फुलएचडी+ (1080 ×2160 पिक्सल्स) 18:9  आस्पेक्ट रेशियो वाला 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथा आता है। फोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर दिया गया है। 4 जीबी/6 जीबी रैम वेरिएंट उपलब्ध होगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव होगा।
Advertisement

ओप्पो का यह स्मार्टफोन एंड्ऱॉयड 7.1 नूगा आधारित कलर ओएस 3.2 पर चलता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। ओप्पो एफ5 में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन को अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक फ़ीचर भी दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 156.5 x 76 x 7.5 मिलीमीटर और वज़न 152 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3200 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, high quality screen
  • Good battery life
  • Good front and rear camera quality
  • Bad
  • Face recognition is gimmicky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी23

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.