Oppo F33 Pro 5G होगा 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

Oppo ने अपनी Oppo F33 सीरीज की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है, जिसमें Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2026 16:35 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F33 Pro 5G में 6.57 इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी।
  • Oppo F33 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Oppo F33 Pro 5G में AI फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे।

Oppo F33 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने अपनी Oppo F33 सीरीज की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है, जिसमें Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G शामिल हैं। इन स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 15 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले आगामी ओप्पो स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स का खुलासा भी हो गया है। Oppo F33 Pro 5G में 6.57 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी। यहां हम आपको Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo F33 Pro 5G, F33 5G कब होंगे भारत में लॉन्च

Oppo ने पुष्टि की है कि Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G भारतीय बाजार में 15 अप्रैल को लॉन्च किए जाएंगे। इसके अलावा पता चला है कि Oppo F33 Pro 5G भारत में तीन कलर ऑप्शन जैसे कि मिस्टी फॉरेस्ट, स्टारी ब्लू और पैशन रेड में उपलब्ध है। इसके साथ ही कंपनी ने बताया है कि इस फोन में OV50D40 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलेगा।

Oppo F33 Pro 5G Specifications

Oppo F33 Pro 5G में 6.57 इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन का वजन 194 ग्राम है। Oppo F33 Pro 5G में सेगमेंट का बेस्ट 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा होगा, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 100° है। साथ ही इसमें ग्रुप सेल्फी के लिए स्मार्ट ऑटो-स्विच फीचर भी है, जो 0.6x तक जूम प्रदान करता है। बेहतर फोटोग्राफी और वीडियो अनुभव के लिए इसमें AI ग्रुपफी एक्सपर्ट, AI पोर्ट्रेट ग्लो, ड्यूल-व्यू वीडियो और कलरफुल फ्रंट फिल लाइट जैसे फीचर्स भी हैं। डिजाइन की बात करें तो F33 Pro 5G में नया स्टाररी सी कैमरा मॉड्यूल, वन-पीस कोल्ड-कार्ब्ड बिल्ड और इंडस्ट्री फर्स्ट डायनामिक 3D डेप्थ फिनिश है। Oppo F33 सीरीज के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी OV50D40 कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा होगा।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AC के ये 10 ट्रिक्स समझ लिए तो गर्मी में ठंडक फुल, बिल हाफ!
  2. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  3. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  4. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  2. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
  3. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
  4. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  5. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  7. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  8. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
  9. Oppo F33 Pro 5G होगा 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. 100 घंटे चलने वाले हेडफोन्स Zebronics Zeb Silencio 200T हुए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.