ओप्पो एफ3 की तस्वीरें भारत में लॉन्च किए जाने से पहले लीक

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 2 मई 2017 18:41 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ3 के रेंडर व प्रमोशनल तस्वीरें एंड्रॉयडप्योर द्वारा साझा की गई है
  • ओप्पो एफ3 में 16 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरे मिलेंगे
  • रियर पर 13 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिए जाने की उम्मीद
चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने पिछले महीने भारत में ओप्पो एफ3 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस हैंडसेट के स्टेंडर्ड वर्ज़न ओप्पो एफ3 को लॉन्च करने की तैयारी में है। याद रहे कि ओप्पो एफ3 को 4 मई (गुरुवार) को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट से ठीक पहले हैंडसेट के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) और प्रमोशनल फोटो इंटरनेट पर सार्वजनिक हो गए हैं।

ओप्पो एफ3 स्मार्टफोन के रेंडर और प्रमोशनल तस्वीरें एंड्रॉयडप्योर द्वारा साझा की गई हैं। इन तस्वीरों से हैंडसेट के फ्रंट और बैकपैनल के डिज़ाइन का खुलासा हो गया है। अगर आप इस हैंडसेट के डिज़ाइन में बड़े बदलाव की उम्मीदें कर रहे थे तो निराशा हाथ लगेगी। ओप्पो एफ3 का डिज़ाइन भी कंपनी द्वारा हाल में लॉन्च किए गए अन्य हैंडसेट जैसा ही है। प्रमोशनल तस्वीर में रियर हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश नज़र आ रहा है। गौर करने वाली बात है कि ओप्पो एफ3 का सबसे अहम फ़ीचर डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप होगा। ओप्पो एफ3 में आपको 16 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरे मिलेंगे। इसका खुलासा भी लीक हुई तस्वीरों से हुआ है।
Advertisement
 

इससे पहले हैंडसेट को बेंचमार्क साइट पर स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया था। जानकारी मिली थी कि यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। ओप्पो एफ3 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है।

ओप्पो एफ3 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होने की संभावना है। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी होगा। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट होने का भी खुलासा हुआ है। बैटरी 3200 एमएएच, डाइमेंशन 153.3x75.2x7.3 मिलीमीटर और वज़न 153 ग्राम होने की संभावना है। कनेक्टिविटी की बात करें फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.