50MP कैमरा वाला Oppo F27 5G मिल रहा 4000 रुपये सस्ता, ये है बेस्ट डील

फ्लिपकार्ट Oppo F27 5G पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 फरवरी 2025 09:14 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F27 5G में 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • Oppo F27 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Oppo F27 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Oppo F27 5G में 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: Oppo

अगर 20 हजार रुपये का बजट है और कोई नया 5जी फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। जी हां फ्लिपकार्ट Oppo F27 5G पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रहा है। यह फोन ई-कॉमर्स साइट पर 4 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। ग्राहक भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर लगाकर यह डील पा सकते हैं। आइए Oppo F27 5G पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo F27 5G Price & Offers


Oppo F27 5G का 8GB RAM/128GB स्‍टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 20,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि बीते साल अगस्त में 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 18,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देकर 12,900 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है।


Oppo F27 5G Specifications


Oppo F27 5G में 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120hz और पीक ब्राइटनेस 2100 निट्स है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड कलर ओएस 14 पर काम करता है। Oppo F27 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप के मामले में F27 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्‍फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एमरल्‍ड ग्रीन और अंबर ऑरेंज कलर ऑप्शन में आता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  2. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.