Oppo F23 5G हुआ लॉन्च, सस्ते दामों में 16GB RAM, 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ धांसू फीचर्स

Oppo F23 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 मई 2023 14:46 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F23 5G भारतीय बाजार में लाइव स्ट्रीम के जरिए लॉन्च किया गया है।
  • Oppo F23 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।
  • Oppo F23 5G में 6.72 इंच की फुल HD+ LTPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Oppo F23 5G में 6.72 इंच की फुल HD+ LTPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Oppo

Oppo F23 5G को भारतीय बाजार में लाइव स्ट्रीम के जरिए Oppo द्वारा लॉन्च कर दिया गया है। नए ओप्पो के F-सीरीज स्मार्टफोन में  Snapdragon SoC दिया गया है। वहीं इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। फोन में इनबिल्ट रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। Oppo F23 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 5,000mAh बैटरी वाला यह फोन 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

 

Oppo F23 5G की कीमत


Advertisement
Oppo F23 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Bold Gold और Cool Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन वर्तमान में प्री-ऑर्डर के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है, वहीं बिक्री 18 मई से शुरू होगी। Oppo ग्राहकों को ICICI और HDFC बैंक कार्ड से भुगतान पर 2,500 रुपये डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है। एक्सचेंजच ऑफर के जरिए फोन भारी डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है।

 

Oppo F23 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Oppo F23 5G में 6.72 इंच की फुल HD+ LTPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 5G SoC से लैस है। स्टोरेज के लिए इस स्मार्टफोन में 8GB RAM दी गई है, जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ा सकते हैं। Oppo F23 5G एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 पर काम करता है। Oppo के इस फोन में  67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन सिर्फ 44 मिनट्स में फुल चार्ज हो सकता है।

Oppo F23 5G के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनो सेंसर और f/3.3 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमर दिया गया है। Oppo F23 5G में 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सेंसर की बात करें तो इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक फीचर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  4. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  5. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  7. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  8. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.