ओप्पो एफ1एस स्मार्टफोन 3 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 18 जुलाई 2016 18:04 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो अपनी एफ सीरीज का नया हैंडसेट एफ1एस भारत में लॉन्च करने वाली है। ओप्पो एफ1एस को 3 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी कंपनी ने ट्वीट करके दी। ट्वीट में कंपनी ने इस हैंडसेट को सेल्फी एक्सपर्ट बताया है। इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी गई है।

ज्ञात हो कि भारत में यह कंपनी की एफ सीरीज का तीसरा हैंडसेट होगा। सबसे पहले ओप्पो ने अपने कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन ओप्पो एफ1 को जनवरी महीने में लॉन्च किया था। यह 15,990 रुपये में मिलता है। इसके बाद कंपनी ने ओप्पो एफ1 प्लस को अप्रैल महीने में 26,990 रुपये में लॉन्च किया।
 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही लॉन्च होने वाला ओप्पो एफ1एस हैंडसेट में ओप्पो एफ1 के शानदार डिजाइन, बेहतर कैमरा फोटोग्राफी और तेज परफॉर्मेंस को बरकरार रखा जाएगा। कंपनी ने बताया है कि ओप्पो एफ1एस कैमरा केंद्रित फोन तो होगा ही और साथ में इसके स्पेसिफिकेशन भी बेहतर होंगे। इस समय इससे ज्यादा और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

याद रहे कि ओप्पो एफ1 में एफ/2.2 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में एलईडी फ्लैश भी। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसके साथ कैमरे के लिए ब्यूटीफाई 3.0, लाइव कलर फिल्टर और कई सॉफ्टवेयर फ़ीचर दिए गए हैं। कम रोशनी में डिस्प्ले फ्लैश का काम करता है।
Advertisement

वहीं, ओप्पो एफ1 प्लस की सबसे अहम खासियत इसमें मौजूद 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह 178.1 डिग्री वाइड-एंगल लेंस और एफ/2.0 एपरचर से लैस है। रियर हिस्से में एफ1 प्लस में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

इन फ़ीचर को ध्यान में रखा जाए तो ओप्पो एफ1एस भी ऐसे ही कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo f1s, Oppo f1s Launch Date, Oppo f1s Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  2. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.