Oppo F17 Pro की सेल Amazon और Flipkart दोनों पर, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Oppo F17 Pro स्मार्टफोन सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है, जिसके साथ भारत में इसकी कीमत 22,990 रुपये है। यह कीमत फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है।

Oppo F17 Pro की सेल Amazon और Flipkart दोनों पर, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Oppo F17 Pro स्मार्टफोन में मिलेंगी तीन कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • Oppo F17 Pro में मौजूद है डुअल सेल्फी कैमरा
  • ओप्पो एफ17 प्रो फोन Oppo F17 का अपग्रेड वर्ज़न है
  • ओप्पो एफ17 प्रो में मिलेगी 4,000mAh की बैटरी
विज्ञापन
Oppo F17 Pro स्मार्टफोन अब Amazon और Flipkart के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन भारत में पिछले हफ्ते ही लॉन्च किय गया है। जैसे कि नाम से ही समझ आता है ओप्पो एफ17 प्रो स्मार्टफोन Oppo F1 का अपग्रेड वर्ज़न है। ओप्पो एफ17 प्रो स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। हालांकि, यह फोन केवल सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है, लेकिन रंगों के मामले में आपको तीन विकल्प प्राप्त होंगे। प्रो वेरिएंट में आपको डुअल सेल्फी कैमरा मिलेगा।
 

Oppo F17 Pro price, sale offers

जैसे कि हमने बताया, Oppo F17 Pro स्मार्टफोन सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है, जिसके साथ भारत में इसकी कीमत 22,990 रुपये है। यह कीमत फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। साथ ही फोन में आपको मैजिक ब्लैक, मैजिक ब्लू और मेटालिक व्हाइट कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। यह फोन Amazon और Flipkart के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध है।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो अमेज़न पर आपको नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प मिलेगा। वहीं फ्लिपकार्ट पर Flipkart Axis Bank के क्रेडिट कार्ड के जरिए आपको 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक प्राप्त होगा, वहीं Axis Bank Buzz के क्रेडिट कार्ड पर आपको 5 प्रतिशत छूट प्राप्त होगी।
 

Oppo F17 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो एफ17 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.2 पर काम करता है और इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। यह पैनल 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और होल-पंच कटआउट से लैस है। फोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 चिपसेट और 8 जीबी रैम शामिल है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/1.8 लेंस के साथ, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर, एफ2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर भी शामिल है।

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Oppo F17 Pro में डुअल कैमरा सेटअप मिलत है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। दोनों सेंसर एफ/2.4 लेंस के साथ आते हैं।

ओप्पो एफ17 प्रो में 128 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है, जो एक समर्पित स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

ओप्पो ने F17 Pro में 4,000mAh की बैटरी दी है, जिसमें 30 वॉट वूक फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। फोन की डाइमेंशन 160.1x73.8x7.48 एमएम और वज़न 164 ग्राम है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light
  • Good battery life
  • AMOLED display
  • कमियां
  • Average video recording performance
  • Cameras struggle in low light
  • Underpowered SoC for the price
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4015 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  9. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »