Oppo F17 Pro अन्य मार्केट में आएगा Oppo A93 के नाम से

Oppo ने आधिकारिक तौर अभी Oppo A93 को लॉन्च करने की जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 7 सितंबर 2020 14:49 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F17 Pro में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है
  • ओप्पो एफ17 प्रो में 128 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है
  • Oppo F17 Pro में 4,000mAh की बैटरी दी गई है
Oppo F17 Pro को बीते हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। खबर आ रही है कि कंपनी इसी फोन को अन्य मार्केट में Oppo A93 के नाम से पेश कर सकती है। नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने हाल ही में लॉन्च हुए फोन की कुछ तस्वीरें इस्तेमाल कर कैप्शन में लिखा है “Oppo A93”। पोस्ट में इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं उपलब्ध है। इसमें कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है, क्योंकि Oppo पहले भी अलग-अलग मार्केट में एक ही फोन को अलग नाम से लॉन्च कर चुकी है। बता दें कि ओप्पो एफ17 प्रो चार रियर कैमरे और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर के साथ आता है।

टिप्सटर इवान ब्लास ने 5 सितंबर को ट्विटर पर Oppo F17 Pro की कुछ तस्वीरें साझा कीं। उस पर कैप्शन लिखा है, “Oppo A93”। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Oppo A93 के नाम से लॉन्च हो सकता है। ब्लास ने ओप्पो ए93 की कीमत, उपलब्धता या अहम स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ नहीं बताया है। एक ट्विटर यूज़र से बातचीत में उन्होंने इशारा दिया कि संभवतः यह फोन ओप्पो एफ17 प्रो ही है।

बता दें कि Oppo ने आधिकारिक तौर अभी Oppo A93 को लॉन्च करने की जानकारी नहीं दी है।
 

Oppo F17 Pro Price

Oppo F17 Pro स्मार्टफोन सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है, जिसके साथ भारत में इसकी कीमत 22,990 रुपये है। आपको इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। याद रहे कि इस हैंडसेट के साथ कंपनी ने Oppo F17 को भी लॉन्च किया था।
Advertisement
 

Oppo F17 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो एफ17 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.2 पर काम करता है और इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो व 90.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। यह पैनल 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और होल-पंच कटआउट से लैस है। फोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 चिपसेट और 8 जीबी रैम शामिल है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/1.8 लेंस के साथ, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर, एफ2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर भी शामिल है।

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Oppo F17 Pro में डुअल कैमरा सेटअप मिलत है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। दोनों सेंसर एफ/2.4 लेंस के साथ आते हैं।
Advertisement

ओप्पो एफ17 प्रो में 128 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है, जो एक समर्पित स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

ओप्पो ने F17 Pro में 4,000mAh की बैटरी दी है, जिसमें 30 वॉट वूक फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। फोन की डाइमेंशन 160.1x73.8x7.48 एमएम और वज़न 164 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • Good battery life
  • AMOLED display
  • Bad
  • Average video recording performance
  • Cameras struggle in low light
  • Underpowered SoC for the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4015 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.