ओप्पो एफ1 का रिव्यू

Oppo F1 Review in Hindi। ओप्पो एफ1 स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे से वाइड अपर्चर और कुछ आसान सॉफ्टवेयर ट्रिक की मदद से एक परफेक्ट सेल्फी ली जा सकती है। आज अपने रिव्यू में हम जानेंगे कि क्या ये स्मार्टफोन सेल्फी बेस्ड फोन आसुस और दूसरे ब्रांड से कितना अलग है।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 12 जुलाई 2017 12:24 IST
ओप्पो ने खास कैमरा फोकस ''एफ सीरीज'' स्मार्टफोन ओप्पो एफ1 जनवरी में लॉन्च किया था। इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन में अनोखे और खास फीचर वाले कैमरे हैं।

ओप्पो एफ1 स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे से वाइड अपर्चर और कुछ आसान सॉफ्टवेयर ट्रिक की मदद से एक परफेक्ट सेल्फी ली जा सकती है। आज अपने रिव्यू में हम जानेंगे कि यह स्मार्टफोन सेल्फी बेस्ड फोन आसुस और दूसरे ब्रांड से कितना अलग है।
Advertisement

लुक और डिजाइन
बात करें फोन की बॉडी और डिजाइन का तो एफ1 शानदार दिखता है। मेटल बॉडी लुक के साथ यह प्रीमियम स्मार्टफोन का अहसास देता है। 134 ग्राम वजन के साथ फोन बहुत हल्का है। फोन बहुत आसानी से हाथ में फिट हो जाता है। आसान ग्रिप के साथ बटन सटीक जगह पर दिये गए हैं। वॉल्यूम रॉकर और पॉवर बटन अलग-अलग तरफ दिये गए हैं और ठीकठाक काम करते हैं।
Advertisement



बात करें फोन के अगले हिस्से की तो 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले इंडोर में अच्छे रंग देता है लेकिन सूरज की रोशनी में स्क्रीन इतना साफ नहीं दिखता। फोन में प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। ऊपर की तरफ दायें कोने पर नोटिफिकेशन एलईडी, नीचे की तरफ नेविगेशन के लिए कैपिसिटिव बटन (बिना बैकलाइट) भी हैं।
Advertisement



Advertisement
ओप्पो एफ1 में एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल सेंसर का कैमरा है। स्पीकर ग्रिल नीचे की तरफ है। फोन में नॉन-रिमूवेबल 2500 एमएएच बैटरी है। ओप्पो एफ1 गोल्ड और रोज गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। दायीं तरफ फोन की हाइब्रिड सिम ट्रे है जिसका मतलब है कि आपके पास दूसरी सिम और माइक्रोएसडी कार्ड में से किसी एक के चुनाव का विकल्प होगा।
 

फोन के फिजिकल फीचर की बात करें तो हमें इसमें कोई कमी नहीं लगी। ओप्पो ने फोन को बेहतर तरीके से डिजाइन किया है। दिन की रोशनी में फोन के डिस्प्ले की विजिबिलिटी को और बेहतर किया जा सकता था और नेविगेशन बटन में बैकलाइट इस फोन को और बेहतर बना सकते थे। ओप्पो एफ1 के साथ आपको एक स्टैंडर्ड 5 वाट का चार्जर, एक सिलिकॉन केस, एक हेडसेट और एक बुकलेट मिलेगी। फोन के साथ आने वाली एक्सेसरी में हेडसेट को छोड़कर सभी की क्वालिटी अच्छी है।
Advertisement
 

स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टवेयर
ओप्पो एफ1 स्मार्टफोन बाजार में आने वाले उन चुनिंदा फोन में शुमार है जिनमें सबसे पहले स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर दिया गया था। क्वालकॉम का यह नया ऑक्ट-कोर प्रोसेसर लगभग स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर की तरह ही है लेकिन इसकी क्लॉक स्पीड थोड़ी ज्यादा है।
 

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 3जीबी रैम और 16 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में बैंड 1, 3 और 40 पर 4जी वीओएलटीई सपोर्ट दिया गया है। बात करें कनेक्टिविटी की तो वाई-फाई बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी ओटीजी, एफएम रेडियो और जीपीएस जैसे फीचर दिये गए हैं। फोन में एनएफसी सपोर्ट मौजूद नहीं है।
 

ओप्पो एफ1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड लॉलीपॉप दिया गया है। फोन में सिंगल लेयर इंटरफेस है जिसे अलग-अलग थीम और इफेक्ट के साथ कस्टमाइज किया जा सकता है। इसके अलावा ओप्पो के इस स्मार्टफोन में डेटा इस्तेमाल को मॉनिटर करने, मेमोरी खाल करने के लिए सिक्योरिटी सेंटर, कॉन्टेक्ट और मैसेज के बैकअप के लिए ओ-क्लाउड, डॉक्यूमेंट और स्प्रेडशीट पर कामके लिए किंगसॉफ्ट ऑफिस और फोन को कस्टमाइज करने के लिए थीम स्टोर जैसे विकल्प दिये गए हैं।

परफॉर्मेंस
ओप्पो एफ1 स्मार्टफोन की जनरल परफॉर्मेंस बहुत अच्छी है। इंटरफेस आसानी से काम करता है और मल्टीटास्किंग के दौरान ऐप में भी कोई दिक्कत देखने को नहीं मिली। 4जी पर फोन ने अच्छे से काम करता है और अधिकतर समय बेहतर रहा। लेकिन लगातार वीडियो प्लेबैक और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान कैमरे के इस्तेमाल के समय फोन गर्म हो जाता है। फोन की कॉल क्वालिटी में भी हमें कोई दिक्कत नहीं हुई।
 

फोन के बेंचमार्क आंकड़े ठीकठाक रहे। फोन में गेम के दौरान भी कोई दिक्कत नहीं हुई। डेड ट्रिगर 2 और ऑल्टो एडवेंचर जैसे गेम के दौरान भी फोन में कोई परेशानी सामने नहीं आई। फोन में औसतन 2 जीबी रैम ऐप के लिए उपलब्ध रहती है।

ओप्पो एफ1 के साथ आने वाला हेडसेट खराब क्वालिटी का है और यह कान में ठीक से फिट भी नहीं होता। लेकिन फोन की ऑडियो क्वालिटी बहुत शानदार है। फोन में ऑडियो बढ़ाने के लिए कोई सॉफ्टवेयर नहीं है। फोन में अलर्ट के लिए रियर स्पीकर काफी तेज है लेकिन चूंकि यह एक स्टीरियो स्पीकर नहीं है इसलिए मूवी देखने के दौरान यह मजेदार नहीं है।
 

ओप्पो एफ1 के 13 मेगापिक्सल कैमरे से हमें दिन की रोशनी में साफ और डिटेल तस्वीरें मिलीं। इंडोर रोशनी में भी तस्वीरों की डिटेलिंग अच्छी दिखी। लेकिन कम रोशनी में ली गईं तस्वीरें बहुत ज्यादा साफ नहीं दिखीं। कम रोशनी में रिकॉर्ड की गई वीडियो के साथ भी यही परेशानी हमें देखने को मिली। फोन में एक्सपर्ट मोड, स्लो शटर और एचडीआर समेत कई दूसरे कैमरा मोड दिये गए हैं।
 

ओप्पो एफ1 का सबसे अहम फीचर है इसका फ्रंट कैमरा। रियर कैमरे से भी ज्यादा अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शानदार है। नेचुरल और आर्टिफिशिल दोनों ही रोशनी में फोन से ली गई सेल्फी काफी डिटेल के साथ आती हैं लेकिन कम रोशनी में क्वालिटी थोड़ी खराब हो जाती है। ओप्पो ने कुछ नए फीचर शामिल किये हैं जिससे लोग ज्यादा अच्छी सेल्फी ले सकते हैं।

बैटरी लाइफ
हमारे वीडियो लूप टेस्ट के दौरान फोन की बैटरी 8 घंटे 53 मिनट तक चली जो कि 2500 एमएएच बैटरी के हिसाब से काफी अच्छी है। वहीं 4जी पर साधारण इस्तेमाल के दौरान हमें एक दिन बाद ही बैटरी को चार्ज करने की जरूरत हुई। लेकिन फोन में कोई फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है जिससे फोन चार्ज होने में काफी वक्त लगाता है।
 

हमारा फैसला
15,990 रुपये की कीमत में ओप्पो एफ1 एक शानदार फोन है। फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस अच्छी है। फोन का डिजाइन और बनावट अच्छी है। फोन की सामान्य परफॉर्मेंस भी ठीक है और लगभग हर तरह की रोशनी में रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से बेहतर क्वालिटी की तस्वीर मिलती है। फोन की बैटरी लाइफ भी काफी अच्छी है। यदि ओप्पो ने फोन में एनएफसी और नैविगेशन बटन बैकलाइट के साथ दिये होते तो फोन और बेहतर हो सकता था।

इस प्राइस रेंज में ओप्पो एफ1 की टक्कर आसुस ज़ेनफोन सेल्फी (रिव्यू) से होती है। आसुस ज़ेनफोन सेल्फी में भी एक बेहतर कैमरा है लेकिन इसमें ओप्पो जितने शानदार स्पेसिफिकेशन नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. इस दिवाली लेना चाहते हैं बिग-स्क्रीन का मजा? BenQ के CEO ने बताया इस कीमत पर मिलेगा एक अच्छा Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.