ओप्पो एफ1 सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन भारत में बिकना शुरू

ओप्पो एफ1 सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन भारत में बिकना शुरू
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने रविवार को अपने सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन एफ1 की उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी। यह भारत में सबसे पहले नई दिल्ली में बिकना शुरू होगा।

15,990 रुपये की कीमत वाला ओप्पो एफ1 एक डुअल-सिम फोन है। स्मार्टफोन कलरओएस 2.1 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। यह एल्यूमीनियम बॉडी वाला फोन है।

स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 4 की कोटिंग दी गई है। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग के लिए मौजूद है 3 जीबी का रैम।

अब बात कैमरे की। ओप्पो एफ1 में एफ/2.2 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में एलईडी फ्लैश भी। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसके साथ कैमरे के लिए ब्यूटीफाई 3.0, लाइव कलर फिल्टर और कई सॉफ्टवेयर फ़ीचर दिए गए हैं। कम रोशनी में डिस्प्ले फ्लैश का काम करता है।

इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और डिजिटल कंपास दिए गए हैं। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी  और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर से लैस है।

सीईएस 2016 ट्रेड शो के दौरान ओप्पो ने जानकारी दी थी कि नए एफ सीरीज में पुराने हैंडसेट की शानदार कैमरा परफॉर्मेंस और डिजाइन को बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि एफ सीरीज के स्मार्टफोन में कुछ शानदार फ़ीचर होंगे और कीमत लुभाने वाली होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »