Oppo Ace 2 होगा 13 अप्रैल को लॉन्च

Oppo ने अब तक Oppo Ace 2 फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में कई जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि इस फोन के स्पेसिफिकेशन इसके पिछले वेरिएंट की तुलना में बेहतर होंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2020 17:23 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Ace 2 फोन में नहीं होगी 'Reno' की ब्रांडिंग
  • Oppo Ace 2 में होगा क्वाड कैमरा सेटअप
  • ओप्पो ऐस 2 के कई स्पेसिफिकेशन पहले से लीक

Oppo Ace 2 अभी चीन में किया जाएगा लॉन्च

Oppo Ace 2 5G फोन 13 अप्रैल को लॉन्च होगा। यह जानकारी Oppo ने दी है। यह अगामी फोन पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Oppo Reno Ace का ही अपग्रेड डिवाइस है। रेनो सीरीज़ में ओप्पो ऐस 2 स्वतंत्र फोन होगा, इसलिए इसे 'ओप्पो ऐस 2' कहा जाएगा। इससे पहले यह फोन TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जिससे जानकारी मिली थी कि इस फोन में होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा।

Oppo ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर ऐलान किया कि Oppo Ace 2 फोन 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट की शुरुआत शाम भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे होगी और इस इवेंट में नए Enco 31 TWS ईयरबड्स भी लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने यह पुष्टि करते हुए बताया कि इस फोन से 'Reno' ब्रांडिंग को हटाया जाएगा और यह फोन केवल 'ओप्पो ऐस 2' के नाम से जाना जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में कई जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि इस फोन के स्पेसिफिकेशन इसके पिछले वेरिएंट की तुलना में बेहतर होंगे।

TENAA लिस्टिंग में ओप्पो ऐस 2 फोन को होल-पंच डिज़ाइन के साथ लिस्ट किया गया था। वहीं, क्वाड रियर कैमरा के लिए ऑरियो कैमरा मॉड्यूल स्थित था। इसके अलावा लिस्टिंग में फोन के 5G सपोर्ट की भी जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही फोन को 65 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ लिस्ट किया गया था। वहीं, Wi-Fi Alliance लिस्टिंग में इस फोन में एंड्रॉयड 10, वाई-फाई 6 सपोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होने का ज़िक्र है।

याद रहे कि Oppo Reno Ace से बीते साल अक्टूबर में पर्दा उठा था। ओप्पो रेनो ऐस में कंपनी की अपनी 65 वॉट SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट है। ओप्पो रेनो ऐस की अन्य खासियतों में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक यूएफएस 3.0 स्टोरेज शामिल हैं। Oppo फोन इन-हाउस टच बूस्ट 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.