Oppo A93 छह कैमरों के साथ 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च, डिज़ाइन की भी मिली झलक

कंपनी ने अपने ओप्पो मलेशिया ट्विटर अकाउंट के जरिए Oppo A93 के लॉन्च को टीज़ किया है। एक अन्य ट्वीट के जरिए 6 अक्टूबर के लिए लॉन्च की तारीख की पुष्टि की गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 सितंबर 2020 16:31 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A93 को डुअल सेल्फी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा
  • स्मार्टफोन को बताया जा रहा है Oppo F17 Pro का रीब्रांडेड वर्ज़न
  • 8 जीबी रैम और 7.48 एमएम मोटाई के साथ लॉन्च होगा नया ओप्पो ए93 फोन

Oppo A93 को Oppo F17 Pro के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया जा सकता है


Oppo A93 को 6 अक्टूबर को मलेशिया में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने देश में फोन के लॉन्च को टीज़ करना शुरू कर दिया है और डिज़ाइन और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा करते हुए कई रेंडर साझा किए हैं। ओप्पो ए93 को पहले Oppo F17 Pro का एक रीब्रांडेड मॉडल बताया गया था और रेंडरर्स उस दावे को काफी हद तक सही भी ठहराते हैं। Oppo A93 में आगे की तरफ डुअल सेल्फी कैमरों के लिए एक पिल शेप कटआउट और पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप होगा। इसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 

Oppo A93 launch details

कंपनी ने अपने ओप्पो मलेशिया ट्विटर अकाउंट के जरिए Oppo A93 के लॉन्च को टीज़ किया है। एक अन्य ट्वीट के जरिए 6 अक्टूबर के लिए लॉन्च की तारीख की पुष्टि की गई है। Oppo का कहना है कि ओप्पो ए93 कंपनी के आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे (भारत में 12:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा।
 

Oppo A93 specifications (expected)

कंपनी के टीज़र ट्वीट के अनुसार, ओप्पो ए93 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में आएगा। इसमें अल्ट्रा-स्लिम बॉडी होगी, जिसकी मोटाई 7.48 एमएम होगी। फोन में डुअल सेल्फी कैमरों के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें कुल छह एआई पोर्ट्रेट कैमरे हैं।

अगर Oppo A93 वास्तव में Oppo F17 Pro का एक रिब्रांडेड वेरिएंट है, तो इसमें 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यह MediaTek Helio P95 चिपसेट पर काम करेगा। पीछे क्वाड कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप में 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा।
Advertisement

इसके अलावा, ओप्पो ए93 में 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 तकनीक के साथ 4,015mAh की बैटरी दी जाएगी। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A93, Oppo A93 Launch Date, Oppo A93 Renders
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.