Oppo A92s डुअल सेल्फी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
Oppo A92s 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस है। यह 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला,
अपडेटेड: 18 अप्रैल 2020 14:48 IST
ख़ास बातें
Oppo A92s का बैक कैमरा मॉड्यूल है ज़रा हटके
48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाले क्वाड रियर कैमरा सेटअप से है लैस
ओप्पो ए92एस में कंपनी ने दी है 4000 एमएएच क्षमता की बैटरी
Oppo A92s है क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 120Hz डिस्प्ले से लैस
Oppo A92s को कंपनी ने चुपचाप लॉन्च कर दिया है। हाल ही में स्मार्टफोन के रेंडर्स लीक हुए थे और अब फोन को लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो ए92एस में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जो थोड़े अलग दिखने वाले मॉड्यूल में सेट किया गया है। इसमें फ्रंट में डुअल होल-पंच डिस्प्ले है। सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट (पावर बटन में सेट) सेंसर है और फोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। यह चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 29 अप्रैल से शुरू होगी। इसका क्वाड रियर कैमरा सेटअप एक चौकोर आकार के कैमरा मॉड्यूल में सेट है, जिसका डिज़ाइन आम चौकोर मॉड्यूल से थोड़ा अलग है।
Oppo A92s price
ओप्पो ए92एस के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की चीन में कीमत 2,199 चीनी युआन (लगभग 23,700 रुपये) और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 27,000 रुपये) है। फोन ब्लैक और व्हाइट रंग के विकल्पों में आता है। यह पहले से ही चीन की ओप्पो वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी सेल 29 अप्रैल से शुरू होगी।
Oppo A92s specifications
ओप्पो ए92एस की सभी स्पेसिफिकेशन को फिलहाल वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया है। हालांकि लिस्ट की गई स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo A92s 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस है। यह 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। ओप्पो ए92एस के क्वाड कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का सोनी IMX586 प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है। फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है।
स्मार्टफोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलिमीटर ऑडियो जैक और 5जी सपोर्ट शामिल हैं। Oppo A92s के पावर बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी सेट किया गया है।