48MP कैमरा के साथ Oppo A74 5G भारत में लॉन्च, कीमत 20,000 रुपये से है कम....

Oppo A74 5G की कीमत भारत में 17,990 रुपये तय की गई है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2021 14:42 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A74 5G की सेल 26 अप्रैल से होगी शुरू
  • ओप्पो ए74 5जी में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • फोन में मौजूद हैं 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

फोन में फ्लूइड ब्लैक और फैंटास्टिक पर्पल कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Oppo A74 5G स्मार्टफोन को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि कंपनी का पहला 5G फोन है जिसकी कीमत 20,000 से कम है। नया Oppo फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले मौजूद है। ओप्पो ए74 5जी फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। अन्य प्रमुख खासियतों की बात करें, तो ओप्पो ए74 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। साथ ही फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए मल्टी-कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस महीने की शुरुआत में ओप्पो ए74 5जी स्मार्टफोन को कम्बोडिया व थाईलैंड की मार्केट में पेश किया गया था। हालांकि, यह मॉडल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और एमोलेड डिस्प्ले से लैस था।
 

Oppo A74 5G price in India, launch offers

Oppo A74 5G की कीमत भारत में 17,990 रुपये तय की गई है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन में फ्लूइड ब्लैक और फैंटास्टिक पर्पल कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की सेल Amazon और प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर 26 अप्रैल से शुरू होगी।
Advertisement

लॉन्च ऑफर की बात करें, तो Amazon पर ओप्पो ए74 5जी फोन खरीदने वाले ग्राहकों को चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड ईएमआई और डेबिट कार्ड ट्रांसजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ इस पर बंडर ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसमें ओप्पो ए74 5जी खरीदने वाले ग्राहकों को ऑनलाइन खरीद पर Oppo Enco W11 महज 1,299 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध हो रहा है। वहीं, Oppo Band को 2,499 में खरीद सकते हैं और Oppo W31 को 2,499 रुपये में। कंपनी फोन पर 2 साल तक की एक्सटेंडेड वॉरंटी दे रही है। ऑफलाइन खरीद करने वाले ग्राहकों को HDFC Bank, Standard Chartered, Kotak Mahindra Bank, Bank of Baroda, Federal Bank कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा।

ऑनलाइन ग्राहकों को नौ महीनों तक का नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प मिलेगा, जबकि ऑफलाइन ग्राहकों को 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई मिलेगी।
Advertisement

गौरतलब है कि Oppo A74 5G फोन थाईलैंड में THB 8,999 (लगभग 21,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था, जो कि इसके सिंगल 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत थी।
 

Oppo A74 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो)डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए74 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 405पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। ओप्पो ए74 फोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 6 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें एफ/1.7 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

फोन की स्टोरेज 128 जीबी की है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो फोन में 5जी, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।

ओप्पो ए74 5जी फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग आती है। यह फोन 8.42mm मोटा व 188 ग्राम भारी है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well
  • Sharp 90Hz display
  • Decent all-round performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • No ultra-wide camera
  • Underwhelming camera performance
  • Spammy preinstalled software
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.