Oppo A74 5G फोन 13 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च, ऑस्ट्रेलियन रिटेलर वेबसाइट पर कीमत व स्पेसिफिकेशन लीक

Oppo A74 5G फोन ऑस्ट्रेलियन रिटेलर वेबसाइट JB Hi-Fi पर लिस्ट हुआ है, जहां फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लिस्ट है। इसके अलावा फोन का फ्लुइड ब्लैक और स्पेस सिल्वर कलर ऑप्शन AUD 444 (लगभग 24,800 रुपये) के साथ वेबसाइट पर लिस्ट है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2021 13:55 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A74 5G फोन 13 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च
  • ओप्पो ए74 5जी में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • फोन में मिल सकता है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

ओप्पो ए74 5जी में सेल्फी के लिए दिया जा सकता है 16 मेगापिक्सल का कैमरा

Oppo A74 5G स्मार्टफोन ऑस्ट्रेलियन रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जहां से फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन, लॉन्च तारीख और तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह फोन 4जी और 5जी दोनों वेरिएंट में दस्तक देगा और 4जी वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन पहले भी लीक हो चुके हैं। ओप्पो ए74 5जी फोन वेबसाइट पर ब्लैक वेरिएंट व 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस होगा, वहीं पुरानी लीक में भी यही जानकारी सामने आई थी।
 

Oppo A74 5G price, release date (expected)

Oppo A74 5G फोन ऑस्ट्रेलियन रिटेलर वेबसाइट JB Hi-Fi पर लिस्ट हुआ है, जहां फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लिस्ट है। इसके अलावा फोन का फ्लुइड ब्लैक और स्पेस सिल्वर कलर ऑप्शन AUD 444 (लगभग 24,800 रुपये) के साथ वेबसाइट पर लिस्ट है। फोन की प्री-बुकिंग लॉन्च के साथ शुरू होगी, जो कि 13 अप्रैल है। हालांकि, यह ध्यान में रखना जरूरी है कि फोन की आधिकारिक कीमत व लॉन्च तारीख की घोषणा Oppo द्वारा अब-तक नहीं की गई है।
Advertisement
 

Oppo A74 5G specifications (expected)

लिस्टिंग के अनुसार, डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए74 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 पर चलेगा और इसमें 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा, जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। Oppo A74 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जुड़ा होगा।

फोटोग्राफी करने के लिए फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर मौजूद होंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा, जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में होल-पंच कटआउट के साथ स्थित होगा।  
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well
  • Sharp 90Hz display
  • Decent all-round performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • No ultra-wide camera
  • Underwhelming camera performance
  • Spammy preinstalled software
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.