Oppo A74 5G स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट, 6GB रैम से होगा लैस!

गीकबेंच लिस्टिंग में CPH2197 मॉडल नंबर का स्मार्टफोन लिस्ट है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Oppo A74 5G से जुड़ा हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 1.80Ghz बेस फ्रीक्वेंसी वाले प्रोसेसर से लैस होगा और इसके मदरबोर्ड का कोडनेम "holi" होगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 26 मार्च 2021 09:29 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A74 5G में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • फोन का 4जी वेरिएंट भी किया जा सकता है लॉन्च
  • ओप्पो ए74 5जी फोन का मॉडल नंबर CPH2197 हो सकता है

Oppo A74 5G फोन Android 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम कर सकता है

Oppo A74 5G स्मार्टफोन कथित रूप से गीकबेंच पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर के साथ लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग से यह भी संकेत मिला है कि फोन 6 जीबी रैम वेरिएंट और एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स से लैस हो सकता है। आपको बता दें, कुछ हफ्तों पहले सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ओप्पो ए74 5जी फोन कोई कई सर्टिफिकेशन प्राप्त हुए हैं, जिससे इससे इसके तुरंत लॉन्च का इशारा मिलता है। पुरानी लीक में यह भी दावा किया गया था कि Oppo इस फोन को 4G और 5G दोनों वेरिएंट में लॉन्च करेगी। 4जी वेरिएंट भी कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है।

गीकबेंच लिस्टिंग में CPH2197 मॉडल नंबर का स्मार्टफोन लिस्ट है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Oppo A74 5G से जुड़ा हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 1.80Ghz बेस फ्रीक्वेंसी वाले प्रोसेसर से लैस होगा और इसके मदरबोर्ड का कोडनेम "holi" होगा। Nashville Chatter की रिपोर्ट के मुताबिक, “holi” कोडनेम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि यूएस चिपमेकर की एंट्री-लेवल 5जी चिपसेट है। फोन का सिंगल कोर स्कोर 523 है और मल्टी-कोर स्कोर 1,758। जैसे कि हमने बताया Oppo फोन 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 से लैस हो सकता है।
Advertisement

ओप्पो ए74 5जी फोन जल्द से जल्द लॉन्च किया जा सकता है, क्योंकि यह फोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें NBTC, US FCC, TKDN और Global Certification Forum (GCF) आदि वेबसाइट्स शामिल हैं। इसी CPH2197 मॉडल नंबर के साथ यह फोन गीकबेंच पर भी स्पॉट किया जा चुका है। एफसीसी लिस्टिंग में दिखा था कि ओप्पो ए74 5जी फोन Android 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करेगा। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

Oppo A74 का एक 4G वेरिएंट भी होगा, जिसका मॉडल नंबर CPH2219 होगा। यह फोन भी की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट देखा जा चुका है, जिसमें China Quality Certification (CQC) वेबसाइट, EEC, Indonesia TKDN, Indonesia Telecom और Wi-Fi Alliance certification शामिल है। Nashville Chatter की रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो ए74 4जी फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, फोन में 6.43 इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ होल-पंच कटआउट दिया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well
  • Sharp 90Hz display
  • Decent all-round performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • No ultra-wide camera
  • Underwhelming camera performance
  • Spammy preinstalled software
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A74 5G, Oppo A74 5G specifications, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.