Oppo A6k लॉन्च: 7000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की एंट्री, जानें कीमत

Oppo A6k चीन में लॉन्च हुआ है, जिसमें 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2026 17:19 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A6k में 7000mAh बैटरी सबसे बड़ा हाईलाइट फीचर
  • फोन में 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर शामिल
  • बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी और 5G सपोर्ट का कॉम्बिनेशन

Oppo A6k की कीमत चीन में 1999 युआन (लगभग 27,000 रुपये) से शुरू होती है

Photo Credit: Oppo

Oppo ने चीन में अपनी A-सीरीज के तहत नया Oppo A6k स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह बजट सेगमेंट का फोन है, जिसमें कंपनी ने खास तौर पर बड़ी बैटरी और स्मूद एक्सपीरियंस पर फोकस किया है। इसमें 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 7,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नया Oppo फोन 50MP मेन रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाला डिस्प्ले पैनल मिलता है। 

Oppo A6k की कीमत चीन में 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 1999 युआन (लगभग 27,000 रुपये) से शुरू होती है। इसके अलावा 8GB + 512GB वेरिएंट 2199 युआन (करीब 29,700 रुपये) और 12GB + 256GB वेरिएंट 2399 युआन (लगभग 32,400 रुपये) में आता है। यह फोन Dawn Gold, Twilight Blue और Seashell White कलर ऑप्शन्स के साथ चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo A6k में 6.75-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1570 × 720 पिक्सल है। हालांकि यह HD+ पैनल है, लेकिन इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग सपोर्ट मिलता है। लोकल ब्राइटनेस 900 निट्स तक और पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक जाती है।

कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। 

बैटरी इस फोन का सबसे बड़ा हाईलाइट है। Oppo A6k में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो एक से ज्यादा दिन का बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिसमें UFCS जैसे चार्जिंग स्टैंडर्ड भी शामिल हैं।

Advertisement

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 5G सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.