7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील

Oppo A6c को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो कहीं ज्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अगस्त 2026 09:52 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A6c में 7000mAh बैटरी दी गई है।
  • फोटोग्राफी के लिए Oppo A6c में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
  • स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है।

Oppo A6c में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: Oppo

Oppo A6c को कंपनी ने भारत में मई में लॉन्च किया था। यह फोन धांसू फीचर्स से लैस होकर आता और अब डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले है। यह 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। Flipkart पर स्मार्टफोन बड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हुआ है। आइए जानते हैं Oppo A6c के बेस्ट प्राइस डील के बारे में विस्तार से। 

Oppo A6c Discount Offer Flipkart

Oppo A6c फोन को कंपनी ने MRP 29,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन Flipkart ने फोन को डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। Oppo A6c फोन MRP से 43% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 16,999 रुपये रह जाती है। यानी एमआरपी से सीधा 13 हजार रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। लेकिन यह फोन और अधिक सस्ते में मिल रहा है जिसके लिए बैंक ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। 

Oppo A6c Bank Offer Discount

Oppo A6c को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो कहीं ज्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आप फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो भी फोन पर 1325 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यह इस फोन की वर्तमान में सबसे कम कीमत है। अधिक जानकारी के लिए आप Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Oppo A6c Specifications

Oppo A6c में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 × 1570 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। Oppo A6c में 7000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। 

Advertisement

फोटोग्राफी के लिए Oppo A6c में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Autofocus सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। Oppo A6c में USB Type-C मिलता है और कनेक्टिविटी फीचर्स में 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

प्रोसेसर

Unisoc T7250

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1570 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.