Oppo A6c हुआ लॉन्च: Rs 10 हजार में 6,500mAh बैटरी, एक्सपेंडेबल स्टोरेज ऑप्शन और 120Hz डिस्प्ले!

Oppo A6c को चीन में 4G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है, जिसमें 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जनवरी 2026 16:17 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A6c में 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
  • Snapdragon 685 चिपसेट और ColorOS 15 सपोर्ट
  • 6500mAh बैटरी और IP64 रेटिंग शामिल

Oppo A6c स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Photo Credit: Oppo

Oppo ने अपने होम मार्केट चीन में नया बजट स्मार्टफोन Oppo A6c लॉन्च कर दिया है। हालिया महीनों में इस सीरीज में और भी कुछ मॉडल्स को जोड़ा जा चुका है। इसी महीने की शुरुआत में कंपनी ने Oppo A6 Pro को भारत में लॉन्च किया था और दिसंबर 2025 में Oppo A6x 5G भारत में लॉन्च हुआ था। हालांकि, नया बजट A6c फिलहाल भारत से बाहर पेश किया गया है। Oppo A6c एक 4G स्मार्टफोन है और इसके स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए Oppo A6x 4G वेरिएंट से काफी मिलते-जुलते हैं। Oppo A6c को बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI बेस्ड फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

Oppo A6c में 6.75 इंच का फ्लैट LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह स्क्रीन कंटेंट के हिसाब से 60Hz, 90Hz और 120Hz के बीच खुद-ब-खुद स्विच कर सकती है। डिस्प्ले की टिपिकल ब्राइटनेस 800 निट्स और पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक बताई गई है।

Advertisement

परफॉर्मेंस की बात करें तो Oppo A6c में Qualcomm Snapdragon 685 SoC मिलता है, जिसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज को जोड़ा गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाने का भी ऑप्शन दिया गया है। नया ओप्पो स्मार्टफोन ColorOS 15 पर चलता है।

कैमरा सेक्शन में Oppo A6c में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। यह कैमरा 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। कंपनी ने इसमें AI बेस्ड फोटो एडिटिंग टूल्स भी शामिल किए हैं।

Oppo A6c को 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलता है। हालांकि, OTG रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट जरूर है। Oppo का दावा है कि सिस्टम-लेवल ऑप्टिमाइजेशन के जरिए फोन को 48 महीनों तक स्मूद परफॉर्मेंस के लिए टेस्ट किया गया है।

Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो नया Oppo फोन डुअल Nano-SIM 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth, USB 2.0 और 3.5mm हेडफोन जैक को सपोर्ट करता है। इसमें NFC सपोर्ट नहीं दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है। इसके अलावा GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS जैसे मल्टीपल नेविगेशन सिस्टम्स का सपोर्ट भी दिया गया है। Oppo A6c की मोटाई 8.61mm है, जबकि वजन करीब 210 ग्राम बताया गया है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहने का दावा करता है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Oppo A6c को चीन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत चीन में CNY 799 (करीब 10,300 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्टफोन Orchid Purple और Olive Green कलर ऑप्शन में Oppo China की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  5. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  6. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  7. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  9. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.