Oppo A6 भारत में सितंबर में हो सकता है लॉन्च, कीमत लीक

आगामी ओप्पो स्मार्टफोन को Oppo A6 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है, जो मौजूदा Oppo A5 2020 का अपग्रेड होगा। नए मॉडल में प्रोसेसर, कैमरा और डिस्प्ले विभागों में अपग्रेड होंगे।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 10 अगस्त 2020 16:22 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A6 भारत में अगले महीने लगभग 10,000 रुपये में हो सकता है लॉन्च
  • Oppo A5 2020 का अपग्रेड होगा नया ओप्पो फोन
  • लीक का दावा कि प्रोसेसर, डिस्प्ले और कैमरा के मामले में होंगे अपग्रेड्स

Oppo A5 2020 को भारत में पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था

Oppo A6 जल्द भारत के लिए अपना रास्ता बना सकता है। यदि एक ऑनलाइन रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए, को Oppo A5 का अपग्रेड भारत में सितंबर की शुरुआत में 10,000 रुपये कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है। हालांकि ओप्पो की ओर से फिलहाल इस बारे में किसी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही अभी तक कंपनी ने स्मार्टफोन को टीज़ किया है। यह भी दावा किया गया है कि पिछले मॉडल की तुलना में Oppo A6 में प्रोसेसर, कैमरा और डिस्प्ले में बदलावों के साथ आएगा।

91mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार, आगामी ओप्पो स्मार्टफोन को Oppo A6 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है, जो मौजूदा Oppo A5 2020 का अपग्रेड होगा। नए मॉडल में प्रोसेसर, कैमरा और डिस्प्ले विभागों में अपग्रेड होंगे। ओप्पो ए6 को पिछले साल सितंबर में डैज़लिंग व्हाइट और मिरर ब्लैक रंगों में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

Oppo A5 2020 में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर पर काम करता है। ओप्पो द्वारा इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 10,990 रुपये रखी गई है और यह 64 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्पों में आता है। ओप्पो ए5 2020 एक डुअल-सिम फोन है जो 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 9 पाई ओएस पर चलता है। इस फोन के रियर में 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा और दो 2-मेगापिक्सल के कैमरें शामिल है। सेल्फी के लिए ओप्पो ए5 2020 में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फिलहाल Oppo A6 के बारे में किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि आने वाले समय में कंपनी की ओर से इसके टीज़र्स जारी करने की संभावना है। आपको याद दिलाते चलें कि हाल ही में ओप्पो ने भारत में Amazon Prime Day Sale के उपलक्ष पर Oppo A52 का एक 8 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 18,990 रुपये है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo A6, Oppo A6 price in India, Oppo A6 Leaks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  4. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  5. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  8. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  9. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  10. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.