7000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Oppo A6 GT 5G लॉन्च, जानें कीमत

Oppo ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6 GT 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 सितंबर 2025 10:48 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A6 GT 5G में 6.8 इंच की फ्लैट AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है।
  • Oppo A6 GT 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 3 प्रोसेसर है।
  • Oppo A6 GT 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Oppo A6 GT 5G में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Oppo China

Oppo ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6 GT 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन  50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। A6 GT 5G में 6.8 इंच की फ्लैट AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 80W सुपर फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Oppo A6 GT 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo A6 GT 5G Price

Oppo A6 GT 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 Yuan (लगभग 21,121 रुपये),12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,899 Yuan (लगभग 23,764 रुपये) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,099 Yuan (लगभग 26,405 रुपये) है। यह फोन रॉक मिस्ट नीला, लुमिनस सफेद और फ्लोरोसेंट गुलाबी जैसे रगों में उपलब्ध है।

Advertisement

Oppo A6 GT 5G Features & Specifications

Oppo A6 GT 5G में 6.8 इंच की फ्लैट AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन 2800 x 1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर और AI फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 3 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 12GB LPDDR4X रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के लिए A6 GT 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्ी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 6 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.13 मिमी, चौड़ाई 77.58 मिमी, मोटाई 7.7/7.86 मिमी और इसका वजन 198-204 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  5. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.