50MP कैमरा व 5,000mAh बैटरी के साथ आएगा Oppo A54s फोन! कीमत और रेंडर्स लीक....

Oppo A54s स्मार्टफोन लगातार खबरों में बना हुआ है, जो कि कंपनी का आगामी मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। फिलहाल Oppo ने फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की, लेकिन फोन से जुड़ी लीक्स समय-समय पर सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2021 15:03 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A54s के लीक रेंडर में मिली डिज़ाइन की झलक
  • ओप्पो ए54एस में मिल सकती है 4 जीबी रैम
  • फोन Android 11 आधारित ColorOS 11 पर काम करेगा
Oppo A54s स्मार्टफोन लगातार खबरों में बना हुआ है, जो कि कंपनी का आगामी मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। फिलहाल Oppo ने फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की, लेकिन फोन से जुड़ी लीक्स समय-समय पर सामने आ रही हैं। लेटेस्ट लीक में फोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और रेंडर्स को शेयर किया गया है। लीक रेंडर्स से फोन के डिज़ाइन की झलक देखी जा सकती है। बता दें, कहा जा रहा है कि यह फोन Oppo A54 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जो कि भारत में अप्रैल महीने में लॉन्च हुआ था।

Gizpie की लेटेस्ट रिपोर्ट में एक्सल्यूसिव तौर पर फोन के रेंडर्स, स्पेसिफिकेशन व कीमत को लीक किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन की कीमत यूरोप में EUR 219 (लगभग 18,980 रुपये) होगी। यह फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत होगी। फोन में कथित रूप से पर्ल ब्लू और क्रिस्टल ब्लैक कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।
 

Oppo A54s Specifications

लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो ओप्पो ए54एस फोन Android 11 आधारित ColorOS 11 पर काम करेगा। इसमें 6.52-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा डेप्थ कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A54s, Oppo A54s launch, Oppo A54s specifications, Oppo A54
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  5. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  6. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  8. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  9. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  10. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.