Oppo A5 2020 का 'पावरफुल' वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें दाम

Oppo A5 2020 को भारत में 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह दाम 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। लेकिन कीमत में कटौती के बाद इसका दाम 11,990 रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2019 18:38 IST
ख़ास बातें
  • 5,000 एमएएच की बैटरी है Oppo A5 2020 में
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो ए5 2020
  • Oppo A5 2020 एंड्रॉयड पाई पर चलता है

Oppo A5 2020 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है

Oppo ने भारतीय मार्केट में अपने Oppo A5 2020 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट उतार दिया है। ओप्पो ए5 2020 के नए मॉडल में 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसे 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। ओप्पो ए5 2020 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,5000 एमएएच की है और स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन के साथ आता है।

Oppo ने गैजेट्स 360 को बताया है कि ओप्पो ए5 2020 के नए वेरिएंट में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगी। इस वेरिएंट को 14,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसे देशभर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध कराया जाएगा।

ओप्पो ए5 2020 को भारत में 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह दाम 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। लेकिन कीमत में कटौती के बाद इसका दाम 11,990 रुपये हो गया है। दूसरी तरफ, Oppo A5 2020 के  4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,990 रुपये में ही खरीदा जा सकेगा। फोन डेज़लिंग व्हाइट और मिरर ब्लैक रंग में खरीदा जा सकता है।
 

Oppo A5 2020 specifications

ओप्पो ए5 2020 डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर चलता है। ओप्पो के इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। स्क्रीन में वाटरड्रॉप नॉच है और ये गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन से लैस है। नए Oppo फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

ओप्पो ए5 2020 चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। Oppo A5 2020 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं।

ओप्पो ए5 2020 में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। ओप्पो ए5 2020 हैंडसेट 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.