ओप्पो ए33 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, 5 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 नवंबर 2015 16:39 IST
ओप्पो ब्रांड ने चीन में अपना ए33 स्मार्टफोन पेश किया है। इस हैंडसेट की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,500 रुपये) है और यह स्थानीय मार्केट में कंपनी के स्टोर में उपलब्ध है। हालांकि, खबर लिखे जाने वक्त यह स्मार्टफोन 'आउट ऑफ स्टॉक' दिख रहा था।

कंपनी ने फिलहाल अपने ओप्पो ए33 स्मार्टफोन को चीन के बाहर लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, यूज़र इसकी उम्मीद कर सकते हैं। इस प्राइस रेंज में ओप्पो ए33 की भिड़ंत मोटोरोला मोटो जी (जेन 3) और शाओमी एमआई 4आई से होगी।
Advertisement

(पढ़ें: ओप्पो ए33 बनाम मोटोरोला मोटो जी (जेन 3) बनाम शाओमी एमआई 4आई)

ओप्पो ए33 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है और इसके ऊपर कलरओएस 2.1 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 5 इंच (540x960 पिक्सल) का टीएफटी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है  220 पीपीआई। नए ओप्पो स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट के साथ 2 जीबी का रैम मौजूद होगा। यह एक डुअल-सिम डिवाइस है जिसमें एक स्लॉट माइक्रो-सिम और दूसरा नैनो-सिम कार्ड के लिए है।
Advertisement

8 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे से लैस ओप्पो ए33 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3जी (एचएसपीए+), 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक शामिल हैं। चीन में लॉन्च किए गए ओप्पो ए33 डिवाइस में भारतीय एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement

हैंडसेट का डाइमेंशन 142.7x71.7x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 146 ग्राम। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2400 एमएएच की बैटरी, जो कंपनी के मुताबिक 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 8 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है।

पिछले महीने ओप्पो भारत में नियो 7 स्मार्टफोन 9,990 रुपये में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.