Oppo A31 (2020) की सेल आज से शुरू: कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च ऑफर्स

Oppo A31 (2020) एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। नए ओप्पो फोन की खासियत तीन रियर कैमरे, वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। Oppo ने फोन में ग्रेडिएंट फिनिश बैक पैनल दिया है, जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी सेट किया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 फरवरी 2020 10:03 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A31 की भारत में कीमत 11,499 रुपये से शुरू होती है
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और नॉच डिस्प्ले शामिल है
  • ओप्पो ए31 (2020) फ्लिपकार्ट, अमेज़न सहित कई ऑनलाइन चैनल पर उपलब्ध है

Oppo A31 (2020) की भारत में कीमत 11,490 रुपये से शुरू होती है

Oppo A31 का नया अवतार आज से सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। ओप्पो ए31 के 2020 एडिशन को भारत में 27 फरवरी को लॉन्च किया गया था। यह ओप्पो का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है। Oppo A31 (2020) स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। नए ओप्पो फोन की खासियत तीन रियर कैमरे, वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। Oppo ने फोन में ग्रेडिएंट फिनिश बैक पैनल दिया है, जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी सेट किया गया है। यहां हम आपको आज से सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे ओप्पो ए31 की कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रहे हैं।
 

Oppo A31 (2020) price in India, launch offers

ओप्पो ए31 (2020) की कीमत 11,490 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 13,990 रुपये है। हालांकि आज से फोन का केवल 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Oppo A31 का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में मार्च महीने के दूसरे हफ्ते से उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का दावा है कि दोनों वेरिएंट को ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन मिस्ट्री ब्लैक और फैंटेसी व्हाइट रंग में बेचा जाएगा।
Advertisement

कंपनी कहना है कि Oppo A31 (2020) को ऑनलाइन अमेज़न, फ्लिपकार्ट, टाटा क्लिक, स्नैपडील और पेटीएम मॉल के जरिए बेचा जाएगा। हालांकि हमारे न्यूज़ लिखने तक यह फोन स्नैपडील और पेटीएम मॉल पर उपलब्ध नहीं था। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो कंपनी का दावा है कि Oppo A31 (2020) को सभी  प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज ऑफर और बिना ब्याज़ की किस्त के साथ यस बैंक के क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा।
 

Oppo A31 (2020) specifications, features

डुअल-सिम ओप्पो ए31 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। Oppo A31 में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1.2 पर चलेगा। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। स्टोरेज और रैम पर आधारित फोन के दो वेरिएंट मार्केट में लाए गए हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Oppo A31 (2020) में पिछले हिस्से पर तीन सेंसर्स दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच है और इसमें 8 मेगापिक्सल के कैमरे को जगह मिली है।

यह 4230 एमएएच बैटरी और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। ओप्पो ए31 (2020) के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। इसमें माइक्रोयूएसबी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.