Oppo A31 (2020) का 6 जीबी रैम वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध, इतना है दाम

Oppo A31 (2020) के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये है। इसका 4 जीबी रैम वेरिएंट Flipkart और Amazon पर पहले से ही 12,490 रुपये की कीमत में खरीद के लिए उपलब्ध है।

Oppo A31 (2020) का 6 जीबी रैम वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध, इतना है दाम

Oppo A31 (2020) की भारत में कीमत 12,490 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Oppo A31 में ट्रिपल रियर कैमरा और वाटरड्रॉप नॉच है शामिल
  • 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है स्मार्टफोन
  • ओप्पो ए31 (2020) फ्लिपकार्ट, अमेज़न सहित चुनिंदा ऑफलाइन चैनल पर है उपलब्ध
विज्ञापन
Oppo A31 (2020) को भारत में 27 फरवरी को लॉन्च किया गया था और फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को दो दिन बाद बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। इसके बाद ओप्पो मार्च के दूसरे हफ्ते में ओप्पो ए31 का 6 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च करने वाला था, लेकिन कोरोनवायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा रखे गए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण इस लॉन्च को स्थगित कर दिया गया था। अब कंपनी ने Gadgets 360 को पुष्टि की है कि Oppo A31 का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च होने के बाद पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन की बिक्री 9 मई को लाइव हुई थी।
 

Oppo A31 (2020) price in India, launch offers

ओप्पो ए31 (2020) के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये है। ओप्पो ने Gadgets 360 से पुष्टि की है कि फोन Flipkart और Amazon के जरिए ऑनलाइन खरीदा जा सकता है और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। हम फ्लिपकार्ट पर Oppo A31 (2020) की लिस्टिंग को देखने में सक्षम थे और उम्मीद है कि स्टॉक वापस आने के बाद इसे अमेज़न साइट पर भी लिस्ट कर दिया जाएगा।

Oppo A31 (2020) के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट को भी 12,490 रुपये कीमत के साथ फ्लिपकार्ट और अमेज़न के जरिए खरीदा जा सकता है। ग्राहकों को ध्यान देना होगा कि सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों अनुसार ई-कॉमर्स रिटेलर्स मोबाइल फोन सहित गैर-ज़रूरी सामानों की डिलिवरी केवल ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन वाले क्षेत्रों में ही कर रहे हैं। यदि आप रेड ज़ोन वाले पिनकोड में रहते हैं तो आपके पास स्मार्टफोन डिलिवर नहीं किया जाएगा। आप रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन की पूरी लिस्ट यहां देख सकते हैं।
 

Oppo A31 (2020) specifications, features

डुअल-सिम ओप्पो ए31 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। Oppo A31 में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1.2 पर चलेगा। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Oppo A31 (2020) में पिछले हिस्से पर तीन सेंसर्स दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच है और इसमें 8 मेगापिक्सल के कैमरे को जगह मिली है।


यह 4230 एमएएच बैटरी और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। ओप्पो ए31 (2020) के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। इसमें माइक्रोयूएसबी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A31, Oppo A31 2020, Oppo A31 2020 price in India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »