12GB रैम, 50MP कैमरा, 45W चार्जिंग के साथ OPPO A3 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च

OPPO A3 में स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। उसके साथ 12 जीबी तक रैम है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 जुलाई 2024 14:27 IST
ख़ास बातें
  • OPPO A3 5G स्‍मार्टफोन चीन में हुआ लॉन्‍च
  • OPPO A3 में स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है
  • यह 120Hz का रिफ्रेश रेट, 240Hz का टच सैंपलिंग रेट ऑफर करता है

यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है। 50 मगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा इस फोन में दिया गया है।

OPPO A3 स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह मिड रेंज में आने वाला 5जी स्‍मार्टफोन है और कई खूबियों से पैक होकर आता है। OPPO A3 में स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। उसके साथ 12 जीबी तक रैम है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है। 50 मगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा इस फोन में दिया गया है। इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा है। OPPO A3 में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 45 वॉट की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और डिटेल फीचर्स।
 

OPPO A3 Price  

OPPO A3 को ट्रैंगक्विलिटी ब्‍लैक, ऑरोरा पर्पल और माउंटेन स्‍ट्रीम ग्रीन कलर्स में लाया गया है। इसकी कीमत 8GB + 256GB मॉडल के लिए 1599 युआन (लगभग 18,365 रुपये) से शुरू होती है। 12GB + 256GB मॉडल के दाम 1799 युआन (लगभग 20,660 रुपये) हैं। 12GB + 512GB मॉडल 2099 युआन (लगभग 24,110 रुपये) का है। फोन के ऑर्डर शुरू हो गए हैं और चीन में इसकी सेल 5 जुलाई से शुरू होगी। 
 

OPPO A3 Specifications, features 

OPPO A3 में 6.67 इंच का (2412 x 1080 पिक्‍सल्‍स) Full HD+ एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। यह 120Hz का रिफ्रेश रेट, 240Hz का टच सैंपलिंग रेट ऑफर करता है। इसकी पीक ब्राइटनैस 1200 निट्स की है और डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 7i का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। 

OPPO A3 में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर है। यह 6nm का 5G SoC है और एड्रिनो 619 GPU के साथ आता है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 512GB तक स्‍टोरेज मौजूद है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। 
Advertisement

OPPO A3 रन करता है लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर। डुअल सिम का सपोर्ट इस फोन में है। मेन रियर कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है, जिसे सपोर्ट के लिए 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। 178 ग्राम वजन वाले ओपो ए3 में इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा है। यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट इस फोन में है। 

इसकी 5 हजार एमएएच की बैटरी 45 वॉट की सुपरवूक फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.