Oppo A3 5G बजट स्मार्टफोन 50MP कैमरा, Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें खासियतें

Oppo A3 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अगस्त 2024 14:53 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A3 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।
  • Oppo A3 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo A3 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Oppo A3 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने भारतीय बाजार में Oppo A3 5G को लॉन्च कर दिया है। Oppo A3 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। A3 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यहां हम आपको Oppo A3 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo A3 5G Price


कीमत की बात करें तो Oppo A3 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Ocean Blue और Nebula Red कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Oppo इंडिया की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
 

Oppo A3 5G Specifications


Oppo A3 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 6GB LPDDR4X RAM दी गई है जो कि वर्चु्अल RAM एक्सपेंशन के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.0.1 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन अनलॉक शामिल हैं। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो A3 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। A3 5G में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। यह स्मार्टफोन मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस और लिक्विड रेसिस्टेंस के साथ ड्यूराबिलिटी प्रदान करता है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की मोटाई 7.7 मिमी और वजन 187 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.