Oppo A1k और Oppo F11 की कीमतें 2,000 रुपये तक कम होने की खबर

Oppo A1k को अब 7,490 रुपये में खरीदा जा सकेगा। जानकारी मिली है कि ओप्पो एफ11 अब 14,990 रुपये में बिकेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 सितंबर 2019 19:17 IST
ख़ास बातें
  • 8,490 रुपये में लॉन्च किया गया था Oppo A1k
  • Oppo F11 को 19,990 रुपये में लॉन्च किया गया था
  • ओप्पो इंडिया ने अभी कीमतों की कटौती के संबंध में कुछ नहीं कहा है

Oppo F11 की कीमत बीते महीने ही कम हुई थी

Oppo A1k की कीमत 500 रुपये कम कर दी गई है। हैंडसेट नई कीमत में अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है। खबर है कि ओप्पो ए1के साथ कंपनी ने Oppo F11 के दाम मे भी बदलाव किया है। ओप्पो एफ11 का दाम अब 2,000 रुपये और कम हो गया है। जानकारी मिली है कि कम दाम में ओप्पो एफ11 पहले ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात है कि इन हैंडसेट की कीमतों में कटौती से ठीक पहले भारतीय मार्केट में Oppo A9 2020 और Oppo A5 2020 को उतारा गया था। ये चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आते हैं।
 

Oppo A1k price in India

अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो ए1के को 7,490 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन को अप्रैल महीने में 8,490 रुपये में लॉन्च किया गया था। जून महीने में इसके दाम में 500 रुपये की कटौती गई थी।

मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम से संबंध रखने वाले मनीष खत्री ने कीमत में कटौती के बारे में सबसे पहले जानकारी दी।
 

Oppo F11 price in India

मनीष खत्री ने बताया कि ओप्पो ए1के अलावा ओप्पो एफ11 के दाम में भी बदलाव किया गया है। ओप्पो एफ11 का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पहले 16,990 रुपये में बिकता था। अब इसे 14,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। ओप्पो एफ11 को इस साल मार्च महीने में ओप्पो एफ11 प्रो के साथ 19,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। बीते महीने ही इसकी कीमत 16,990 रुपये की गई थी।

हमने ओप्पो ए1के और ओप्पो एफ11 की कीमतों के बदलाव के संबंध में ओप्पो इंडिया को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
 

Oppo F11 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ11 में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलेगा।

पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F11 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (वाी-फाई 5), ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
Advertisement

फोन में जान फूंकने के लिए 4,020 एमएएच बैटरी दी गई है जो वूक फ्लैश चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement
 

Oppo A1k स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ए1के एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। ओप्पो ए1के में 6.1 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।  यह फोन 87.43 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को मजबूती देने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम मिलेंगे। कलरओएस के साथ कुछ फीचर्स आ रहे हैं जैसे कि ओप्पो क्लाउड सर्विस, जेस्चर नेविगेशन और स्मार्ट असिस्टेंट। ओप्पो ए1के में ड्राइविंग मोड और राइडिंग मोड जैसे स्मार्ट ड्राइविंग फीचर्स भी हैं।

फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी 6762) प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम मिलेंगे। स्मार्टफोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में एफ/ 2.0 लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। डुअल-सिम वाला यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

ओप्पो ए1के की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट की बैटरी 4,000 एमएएच की है। ओप्पो ए1के का डाइमेंशन 154.5x73.8x84 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम। रिटेल बॉक्स में आपको 10 वाट का चार्जर मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  2. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  3. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  2. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  3. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  4. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
  6. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
  7. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
  8. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  9. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  10. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.