Oppo A17, Oppo A17K और Oppo A77s बजट स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च से पहले लीक

Oppo A77s के लिए कहा गया है कि इसमें 6.56 इंच की एलसीडी स्क्रीन होगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz बताया गया है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 29 सितंबर 2022 18:14 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A17 में 6.56 इंच एचडी प्लस (720x1,612 पिक्सल) डिस्प्ले है।
  • Oppo A17 फोन MediaTek Helio P35 SoC से लैस है।
  • Oppo A77s में 6.56 इंच की एलसीडी स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

Oppo A17 को हाल ही में मलेशिया में लॉन्च किया गया है।

Oppo A17, Oppo A17K और Oppo A77s स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं। इंतजार है बस कंपनी की ओर से इनकी अधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा का। Oppo A17 तो मलेशिया में पहले ही लॉन्च हो चुका है। फोन में MediaTek Helio P35 (MT6765) SoC दिया गया है। एक हालिया लीक में सामने आया है कि Oppo A-series के ये तीनों ही स्मार्टफोन भारत में अक्टूबर के पहले हफ्ते में दस्तक दे सकते हैं। इसके साथ ही स्मार्टफोन्स की कीमत का भी खुलासा किया गया है। 

Oppo A17, Oppo A17K और Oppo A77s को त्यौहारी सीजन में लॉन्च किया जा सकता है। खबर है कि ये स्मार्टफोन भारत में दशहरा त्यौहार के आसपास लॉन्च किए जा सकते हैं। इसलिए फोन के अक्टूबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। Mysmartprice की रिपोर्ट के अनुसार, Oppo A17K फोन की शुरुआती कीमत 10,499 रुपये हो सकती है। बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। Oppo A17 की कीमत 12,499 रुपये होने की बात कही गई है जिसमें इसका बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। वहीं, Oppo O77s की कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 17,999 रुपये हो सकती है। 

Oppo A17 को हाल ही में मलेशिया में लॉन्च किया गया है। फोन को  4GB + 64GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में MYR 599 (लगभग 10,600 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे लेक ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Oppo A17 में 6.56 इंच एचडी प्लस (720x1,612 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह फोन MediaTek Helio P35 SoC से लैस है, जिसे 4GB RAM के साथ पेअर किया गया है। स्टोरेज में से 4GB स्पेस को एक्सटेंडेड रैम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जिसके साथ एक और कैमरा सपोर्ट में दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल कैमरा है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo A17K में भी Oppo A17 के जैसे ही स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। यहां पर कैमरा में अंतर देखने को मिल सकता है। Oppo A17K में रियर में डुअल कैमरा की जगह 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

Oppo A77s के लिए कहा गया है कि इसमें 6.56 इंच की एलसीडी स्क्रीन होगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz बताया गया है। फोन में Snapdragon 680 SoC होगा जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। Oppo A77s को कई सर्टिफिकेश साइट्स पर देखा जा चुका है। लिस्टिंग में सामने आ चुका है कि फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता फोन Honor Play 70C हुआ लॉन्च, 6GB रैम, 5300mAh बैटरी के साथ 10X जूम कैमरा, जानें कीमत
  2. OnePlus Pad 4 की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  3. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 80 Plus हुआ 7500mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Honor का सस्ता फोन Honor Play 70C हुआ लॉन्च, 6GB रैम, 5300mAh बैटरी के साथ 10X जूम कैमरा, जानें कीमत
  3. Tecno Spark 50 5G vs Poco M8 5G vs Realme Narzo 90x 5G: जानें 20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  4. Xiaomi का भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
  7. Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
  9. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  10. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.