50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 4GB रैम के साथ Oppo A17 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, दाम 13 हजार रुपये से भी कम

Oppo A17 : यह मिडनाइट ब्लैक और सनलाइट ऑरेंज कलर्स में आता है। इसे ओपो स्टोर समेत प्रमुख रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2022 14:32 IST
ख़ास बातें
  • इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा है
  • Oppo A17 में 64GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है

इसमें 6.56 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है।

ओपो (Oppo) ने उसके नए बजट स्‍मार्टफोन Oppo A17 को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया है। ओपो की ए-सीरीज के इस फोन को लेदर डिजाइन के साथ दो कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है। इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल का नॉच डिस्प्ले है। फोन में 4GB रैम के साथ MediaTek Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है। Oppo A17 में AI के सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। इसमें 64GB इनबिल्ट स्टोरेज और 5,000mAh की बैटरी मिलती है। Oppo A17 को हाल ही में मलेशिया में भी लॉन्च किया गया था।
 

Oppo A17 के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

Oppo A17 को इंडिया में सिर्फ 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरिएंट में लाया गया है। इसके दाम 12,499 रुपये हैं। यह मिडनाइट ब्लैक और सनलाइट ऑरेंज कलर्स में आता है। इसे ओपो स्टोर समेत प्रमुख रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है। 

फोन के साथ लॉन्च ऑफर भी लाए गए हैं। इसके तहत एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई, बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 1,500 रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दिया जाएगा। Oppo A17 को सबसे पहले पिछले महीने मलेशिया में लॉन्च किया गया था। वहां इसे 4GB + 64GB कॉन्फि‍गरेशन के साथ MYR 599 (लगभग 10,600 रुपये) में लाया गया था। 
 

Oppo A17 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला ओपो A17 स्‍मार्टफोन Android 12 पर बेस्‍ड ColorOS 12.1.1 पर चलता है। इसमें 6.56 इंच का HD+ (720x1,612 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलती है। फोन की रैम को खाली स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल करके 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। Oppo A17 के मलेशियाई वेरिएंट में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है।
Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो ‘ओपो ए17' में एआई के सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Oppo A17 में 64GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ वी5.3, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। यह फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है। Oppo A17 में 5,000mAh की बैटरी है। यह फोन वॉटर रेजिस्टेंस भी है, क्‍योंकि इसे IPX4 रेटिंग मिली है। फोन का वजन लगभग 189 ग्राम है।
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.