Oppo 5जी फोन MWC 2019 में पेश, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से होगा लैस

Oppo ने शनिवार को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस से ठीक पहले अपने पहले 5जी स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन है।

Oppo 5जी फोन MWC 2019 में पेश, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से होगा लैस
ख़ास बातें
  • बीते हफ्ते ही सैमसंग ने भी अपने 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च किया था
  • मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 को 5जी स्मार्टफोन के लिए जाना जाएगा
  • फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर व स्नैपड्रैगन एक्स50 मॉडम से लैस होगा
विज्ञापन
Oppo ने शनिवार को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस से ठीक पहले अपने पहले 5जी स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन है। बार्सिलोना में आयोजित इवेंट में थोड़ी देर के लिए कंपनी के पहले 5जी स्मार्टफोन की झलक भी मिली। लेकिन कंपनी ने इसके बारे में विस्तार से कुछ भी नहीं बताया। ना ही इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी मिल पाई है और ना ही स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। सिर्फ इतना बताया गया है कि यह स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा। चीनी कंपनी ने Oppo 5G Landing Project का भी ऐलान किया। कंपनी का कहना है कि उसने 5जी प्रोडक्ट के लॉन्च, रोलआउट व अन्य प्रोडक्ट के लिए Optus, Singtel, Swisscom और Telstra जैसे टेलीकॉम ब्रांड के साथ समझौता किया है।

इवेंट में Oppo के वाइस प्रेसिडेंट एनयायी झियांग ने अपने हाथों में Oppo के पहले 5जी स्मार्टफोन को लिए हुए थे। यह भी दावा किया कि कई मुश्किलों के बावज़ूद कंपनी सफलता हासिल करने में सफल रही है। इस दौरान क्वालकॉम के प्रेसिडेंट भी स्टेज भी थे। उन्होंने ही खुलासा किया कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और स्नैपड्रैगन एक्स50 मॉडम से लैस होगा।

गौर करने वाली बात है कि बीते हफ्ते ही सैमसंग ने भी अपने 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। Samsung ने अमेरिका के सेन फ्रांसिसको शहर में आयोजित एक इवेंट में Samsung Galaxy S10 5G वेरिएंट को लॉन्च किया था। इसे 2019 की दूसरी तिमाही में पेश किया जाएगा। लेकिन इस प्रोडक्ट की भी कीमत का ऐलान नहीं किया गया था।

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 को 5जी स्मार्टफोन के लिए जाना जाएगा। इस इवेंट में हर नामी कंपनी नए प्रोडक्ट लाने की तैयारी कर रही है। खासकर अपना-अपना 5जी स्मार्टफोन। शाओमी, हुवावे और सोनी जैसे ब्रांड अपने 5जी हैंडसेट से पर्दा उठाएंगे।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, 5G, MWC, MWC 2019, Qualcomm, Qualcomm Snapdragon 855
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »