OnePlus Z का आधिकारिक टीज़र ज़ारी, 'नई शुरुआत' की ओर इशारा

OnePlus के अनुसार, OnePlus Z उर्फ OnePlus Nord कंपनी के सबसे पहले स्मार्टफोन OnePlus One का असली अपग्रेड होगा, जिसे कंपनी ने दिसंबर 2014 में भारत में 21,999 रुपये में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 जून 2020 12:23 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Z को OnePlus Nord भी कहा जा रहा है
  • OnePlus One के अपग्रेड के रूप में किया जा सकता है लॉन्च
  • वनप्लस वन को दिसंबर 2014 में भारत में 21,999 रुपये में किया गया था लॉन्च

OnePlus Z उर्फ OnePlus Nord को 25,000 रुपये कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है

OnePlus Z उर्फ ​​OnePlus Nord को वनप्लस के सह-संस्थापक Pete Lau और Carl Pei द्वारा टीज़ किया गया है। दोनों अधिकारियों ने नए किफायती वनप्लस फोन के लॉन्च का सुझाव देने के लिए हैशटैग #NewBeginnings का इस्तेमाल किया है और इसे ट्विटर पर पोस्ट किया है। वनप्लस ज़ेड के 10 जुलाई को लॉन्च होने की अफवाह है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट और 30 वाट फास्ट चार्जिंग होगी। यह भी संभावना है कि कंपनी स्मार्टफोन को 25,000 मूल्य वर्ग में लॉन्च करे। OnePlus के अनुसार, OnePlus Z उर्फ OnePlus Nord कंपनी के सबसे पहले स्मार्टफोन OnePlus One का असली अपग्रेड होगा, जिसे कंपनी ने दिसंबर 2014 में भारत में 21,999 रुपये में लॉन्च किया था।

पीट लाउ ने एक टेक्स्ट के साथ वनप्लस लोगो को ट्वीट किया है। इसमें लिखा है, (अनुवादित) "कौन तैयार है @oneplus द्वारा कुछ नया देखने के लिए?" ट्वीट में हैशटैग #NewBeginnings भी डाला गया है।
 

लाउ के ट्वीट को वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई द्वारा रीट्वीट किया गया है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल के जरिए से एक अलग ट्वीट भी पोस्ट किया जिसमें कहा गया है, "It's time to rock the boat again." इस वाक्य से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि कंपनी एक बार फिर से धमाकेदार शुरुआत करना चाहती है। पेई के ट्वीट में भी #NewBeginnings हैशटैग है।

लाऊ और पेई दोनों द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट OnePlus Z या OnePlus Nord को लेकर कुछ साफ नहीं कहते हैं। हालांकि, हैशटैग और वाक्य से पता चलता है कि यह कंपनी की ओर से कुछ नया पेश किया जाना है।
Advertisement

यह भी याद दिलाते चलें कि पेई द्वारा हाल ही में OnePlus One की तस्वीरें रिट्वीट की गई थी, जिसमें लिखा था कि (अनुवादित) "थोड़ी देर हो गई है।" यह सभी इशारें कुछ समय से लीक का पात्र बने वनप्लस के अफॉर्डेबल या यूं कहें कि वनप्लस वन के अपग्रेड के लॉन्च की तरफ इशारा करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.