OnePlus ने इंडिया में लॉन्च किया 100W GaN चार्जर, 2 डिवाइस को करेगा एक साथ चार्ज

OnePlus ने भारत में SUPERVOOC 100W Dual Ports GaN Power Adapter Lite लॉन्च किया है, जो मल्टी-डिवाइस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026 21:28 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus का 100W GaN चार्जर भारत में लॉन्च हुआ
  • डुअल पोर्ट से एक साथ दो डिवाइस चार्ज किए जा सकते है
  • SUPERVOOC, PD और Quick Charge सपोर्ट के साथ आता है चार्जर

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने भारत में Nord 6 के साथ अपना नया SUPERVOOC 100W Dual Ports GaN Power Adapter Lite लॉन्च किया है। यह चार्जर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जिन्हें एक ही डिवाइस से कई गैजेट्स को फास्ट चार्ज करना होता है। इसमें 100W तक का आउटपुट, डुअल पोर्ट सेटअप और GaN टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह कॉम्पैक्ट साइज में हाई पावर डिलीवर कर सकता है।

OnePlus SUPERVOOC 100W Dual Ports GaN Power Adapter Lite की कीमत भारत में 3,499 रुपये रखी गई है, जबकि इसे शुरुआती ऑफर के तहत 3,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह चार्जर व्हाइट कलर में आता है और OnePlus India की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उपलब्ध है।

इस चार्जर में USB-A और USB Type-C पोर्ट का कॉम्बिनेशन दिया गया है, जिससे यूजर्स एक साथ दो डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, सिंगल पोर्ट इस्तेमाल करने पर यह 100W तक SUPERVOOC चार्जिंग या 65W तक Power Delivery सपोर्ट देता है। वहीं दोनों पोर्ट एक साथ इस्तेमाल करने पर यह पावर को स्मार्ट तरीके से डिस्ट्रीब्यूट करता है, जिसमें 33W+33W, 67W+33W और 45W+18W जैसे कॉम्बिनेशन शामिल हैं।

चार्जर में कई चार्जिंग स्टैंडर्ड्स का सपोर्ट मिलता है, जिनमें SUPERVOOC, PD 3.0, PPS, Quick Charge और UFCS शामिल हैं। इससे यह स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और लैपटॉप्स जैसे अलग-अलग डिवाइस के साथ काम कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, यह चार्जर करीब 90 प्रतिशत तक की कन्वर्जन एफिशिएंसी देता है, जिससे हीट जनरेशन कम होती है।

डिजाइन की बात करें तो इसमें GaN टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसका साइज छोटा रखा गया है और हीट मैनेजमेंट बेहतर होता है। इसका वजन करीब 150 ग्राम है और यह 100-240V इनपुट सपोर्ट करता है, जिससे इसे इंटरनेशनल यूज के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  2. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  3. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  5. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  6. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  7. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  8. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  9. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  2. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  3. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  4. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  5. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  6. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  9. TCS में 3 वर्षों में वर्कर्स के बराबर हो सकती है AI एजेंट्स की संख्या
  10. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.