OnePlus ने बेंगलुरू में खोला अपना सबसे बड़ा एक्‍सपीरियंस स्‍टोर

कस्‍टमर्स को प्रीमियम ऑफलाइन एक्‍सपीरियंस मिल सके और वह वनप्‍लस प्रोडक्‍ट्स को करीब से फील कर सकें, इसी मकसद के साथ इस स्‍टोर को डिजाइन किया गया है।

OnePlus ने बेंगलुरू में खोला अपना सबसे बड़ा एक्‍सपीरियंस स्‍टोर

स्‍टोर के ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़ा सेंटर है। यहां कस्‍टमर, वनप्‍लस प्रोडक्‍ट्स को एक्‍सपीरियंस कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • यहां कस्‍टमर, वनप्‍लस प्रोडक्‍ट्स को एक्‍सपीरियंस कर सकते हैं
  • कम्‍युनिटी लांज, गेमिंग जोन और ऑडिटोरियम भी बनाया गया है
  • एक स्‍पेशल अनबॉक्सिंग जोन भी सेटअप किया गया है
विज्ञापन
वनप्लस (OnePlus) ने अपने सबसे बड़े एक्‍सपीरियंस स्‍टोर को बेंगलुरू में अनवील किया है। इसका नाम ‘वनप्लस बुलवार्ड' (OnePlus Boulevard) रखा गया है। यह दो मंजिला स्‍टोर 39,000 वर्ग फुट से ज्‍यादा स्‍पेस में है, जहां कई एंट्री और एग्‍जिट पॉइंट्स हैं। कस्‍टमर्स को प्रीमियम ऑफलाइन एक्‍सपीरियंस मिल सके और वह वनप्‍लस प्रोडक्‍ट्स को करीब से फील कर सकें, इसी मकसद के साथ इस स्‍टोर को डिजाइन किया गया है। स्‍टोर के ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़ा एक्‍सपीरियंस सेंटर है। यहां कस्‍टमर, वनप्‍लस प्रोडक्‍ट्स को एक्‍सपीरियंस कर सकते हैं। एक डेडिकेटेड कम्‍युन‍िटी जोन भी बनाया गया है, जिसमें कम्‍युनिटी लांज, गेमिंग जोन और इवेंट होस्‍ट करने के लिए ऑडिटोरियम भी है। कस्‍टमर्स को शानदार फील देने के लिए सिग्‍नेचर कॉफी एक्‍सपीरियंस जोन और एक स्‍पेशल अनबॉक्सिंग जोन भी सेटअप किया है, जहां यूजर अपने नए प्रोडक्‍ट को सेटअप कर सकते हैं। 

वनप्लस बुलवार्ड के लॉन्च पर वनप्‍लस के इंडिया CEO नवनीत नाकरा ने कहा कि 2014 में हमारी इंडिया जर्नी की शुरुआत से ही देश में हमारी कम्‍युनिटी ने हमारे प्रोडक्‍ट्स को सराहा है। इंडियन कम्‍युनिटी ने हमारे ब्रैंड के डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाई है। हमारे सबसे बड़े वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर को इंडिया आदर्श स्थान बना देगा। उन्होंने कहा कि भारत में वनप्लस की जर्नी बेंगलुरू से ही शुरू हुई और हम यहां दुनिया में अपना सबसे बड़ा वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर लाने के लिए उत्साहित हैं।
बात करें प्रोडक्‍ट्स की, तो कंपनी ने इसी महीने OnePlus Nord CE 2 5G स्‍मार्टफोन को इंडिया में लॉन्‍च किया है। इसके साथ ही OnePlus TV Y1S सीरीज को भी लॉन्‍च किया गया है। OnePlus Nord CE 2 5G में MediaTek का डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर है। यह 64 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर चलता है। फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 65W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां भी हैं। 

OnePlus Nord CE 2 5G की कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 23,999 रुपये है। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। फोन में 6.43 इंच (1,080x2,400) का फुल-एचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 409ppi है और यह HDR10+ सर्टिफिकेशन, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। OnePlus Nord CE 2 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 8GB तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट मिलता है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Very good battery life
  • Expandable storage
  • Wide 5G band coverage
  • Vivid display
  • Cameras are decent for stills
  • कमियां
  • No alert slider
  • Average video recording performance
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 900
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »