OnePlus One को मिला नया OxygenOS अपडेट, टचस्क्रीन प्रोब्लम ठीक होने का दावा

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016 14:15 IST

OnePlus One के कई यूजर की शिकायत हैंडसेट के टचस्क्रीन को लेकर रही है। इसके समाधान के लिए पिछले हफ्ते Cyanogen OS का अपडेट रिलीज किया गया था। अब कंपनी ने OxygenOS बिल्ड रिलीज किया है, जिसका मकसद भी टचस्क्रीन प्रोब्लम को ठीक करना है।

716एमबी के OxygenOS के बिल्ड में टचस्क्रीन प्रोब्लम के लिए पैच होने की बात कही जा रही है और कंपनी ने नए बिल्ड के साथ आने वाले बदलावों के बारे में कोई जिक्र नहीं किया है। अपने फोरम पर इस घोषणा के अलावा, OnePlus ने अपने यूजर्स को एक माइग्रेशन टूल से लिंक किया है जिसे Fastboot Mobile और XDA के डेवलपर्स के द्वारा बनाया गया है। यह टूल यूजर्स को बिना कोई डेटा खोए आसानी से CM11S या CM12S से OxygenOS में माइग्रेट करने में मदद करेगा। हालांकि, कंपनी यह चेतावनी भी दी है कि यह टूल का बीटा वर्जन है, इसलिए यह उम्मीदों के मुताबिक नहीं भी चल सकता है।

Advertisement

पिछले हफ्ते Cyanogen OS 12 के बिल्ड वर्जन YNG1TAS2I3 के रिलीज के साथ OnePlus ने टचस्क्रीन सेंसेटिविटी प्रोब्लम, कई कार सिस्टम के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी प्रोब्लम और एमएमएस भेजने संबंधी दिक्कतों के निपटारे का दावा किया था। टचस्क्रीन के प्रोब्लम के कारण OnePlus के कई यूजर लंबे वक्त से परेशान रहे हैं, और कंपनी ने भी इस खामी को माना है व इसे ठीक करने की कई कोशिशें भी कीं।
 
गौरतलब है कि OnePlus ने टचस्क्रीन प्रॉब्लम सॉल्व करने के लिए अपने OnePlus One हैंडसेट के लिए पिछले साल नवंबर महीने में OTA अपडेट रोलआउट किया था। अगस्त महीने में, टच रिस्पॉन्स की समस्या को लेकर OnePlus ने CM11S 33R अपडेट जारी किया था, लेकिन इस अपडेट से प्रोब्लम पूरी तरह खत्म नहीं हो सका।
Advertisement

OnePlus ने पिछले महीने घोषणा की थी कि OnePlus One हैंडसेट जल्द ही Android 5.1 Lollipop-based CM12.1 अपडेट रिसीव करेंगे। कंपनी ने कहा था कि Android 5.1 बेस्ड OxygenOS के अपडेट को फिलहाल रोक दिया गया है और यह OnePlus One हैंडसेट के लिए OnePlus 2 के लॉन्च के बाद ही उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात है कि पूरी टीम अब OnePlus 2 के लिए OxygenOS रिलीज पर काम कर रही है। कंपनी का कहना है कि ऐसे में एक ही वक्त पर One हैंडसेट के लिए OxygenOS के OTA अपडेट रिलीज पर काम कर पाना संभव नहीं है। जहां तक Cyanogen OS 12.1 अपडेट का सवाल है तो OnePlus की टीम का कहना है कि एक प्रीव्यू बिल्ड की फिलहाल फैक्ट्री टेस्टिंग चल रही है और इसके Google सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया भी जारी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.