OnePlus Nord को भारत में 21 जुलाई को लॉन्च किए जाने की संभावना

अभी बीते हफ्ते ही OnePlus ने अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पेज पर "Dear past" शीर्षक से एक छोटा सा टीज़र वीडियो साझा किया, जिसमें आगामी OnePlus Nord की झलक मिलती है।

OnePlus Nord को भारत में 21 जुलाई को लॉन्च किए जाने की संभावना
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट और 5जी सपोर्ट होगा OnePlus Nord में
  • OnePlus Nord भारत में जल्द ही प्री-ऑर्डर के लिए हो सकता है उपलब्ध
  • स्मार्टफोन 500 डॉलर से कम कीमत पर लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
OnePlus Nord भारत में 21 जुलाई को लॉन्च हो सकता है। इसकी जानकारी थोड़ी देर के लिए एक टीज़र लाइव होने से मिली। Amazon India के टीज़र पेज पर गलती से थोड़ी देर के लिए वनप्लस नॉर्ड के लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया गया। हालांकि, इस जानकारी को बाद में हटा लिया गया। टीज़र पेज पर वनप्लस नॉर्ड के लिए एआर लॉन्च इनवाइट को लिस्ट किया गया है। यह इशारा है कि इवेंट को ऑगमेनटेड रियालिटी में आयोजित किया जाएगा। OnePlus को लॉन्च इवेंट में अनोखे प्रयोग के लिए जाना जाता है। प्रतीत होता है कि OnePlus Nord के लिए भी कंपनी कुछ ऐसी ही रणनीति अपना सकती है।

अब हटा लिए गए Amazon India के टीज़र पेज पर OnePlus Nord के लॉन्च की तारीख का ज़िक्र था। लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीर में AR लॉन्च इनवाइट का भी ज़िक्र था। लिस्टिंग में लिखा था, “21 जुलाई को अनुभव के लिए बनाया गया” और यहां पर इवेंट के लिए लैंडिंग पेज का लिंक भी था। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि OnePlus लॉकडाउन के वक्त एआर इवेंट किस तरह आयोजित करेगी। इस लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी TechRadar द्वारा दी गई। OnePlus ने अभी तक वनप्लस नॉर्ड के लॉन्च की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन अमेज़न इंडिया की गलती से पता चल गया है कि लॉन्च बहुत दूर नहीं है। कंपनी ने पहले ही फोन के नाम की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिए जाने की पुष्टि हो चुकी है।


अभी बीते हफ्ते ही OnePlus ने अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पेज पर "Dear past" शीर्षक से एक छोटा सा टीज़र वीडियो साझा किया, जिसमें आगामी OnePlus Nord की झलक मिलती है। वीडियो फोन पर ही ध्यान केंद्रित नहीं करता है, लेकिन YouTube वीडियो को धीमा करने से हमें वनप्लस नॉर्ड के कुछ फ्रेम मिलते हैं जिनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप का पता चलता है। हालांकि सेल्फी कैमरा सेटअप काफी साफ दिखता है, लेकिन बैक कैमरा मॉड्यूल उतना साफ दिखाई नहीं देता है।

अब तक वनप्लस नॉर्ड को लेकर यह पुष्टि हो चुकी है कि इसमें स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट और 5जी सपोर्ट होगा। लेटेस्ट टीज़र वीडियो में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप का पता चलता है, जिसमें 32-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सेल सेंसर होने की उम्मीद है। OnePlus Nord भारत में जल्द ही प्री-ऑर्डर के लिए भी पेश किया जाएगा। यह पुष्टि हो चुकी है कि स्मार्टफोन 500 डॉलर से कम कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि भारत में इसकी कीमत का अंदाज़ा अभी नहीं दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light image quality
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4115 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  3. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  4. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  7. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  9. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  10. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »