OnePlus Nord की पॉप-अप सेल आज से, लेकिन...

आज सुबह 9 बजे से लेकर 10 बजे तक के बीच कंपनी अपने 100 यूज़र्स को इनवाइट कोड्स भेजेगी। हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि आप इस कोड का इस्तेमाल केवल आज ही कर सकते हैं।

OnePlus Nord की पॉप-अप सेल आज से, लेकिन...

OnePlus Nord की भारत में शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • 27 और 28 जुलाई को केवल रेड केबल क्लब सदस्यों के लिए आयोजित होगी बिक्री
  • 29 और 30 जुलाई को नियमित ग्राहकों को मिलेगा OnePlus Nord खरीदने का मौका
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है वनप्लस नॉर्ड
विज्ञापन
OnePlus Nord की पहली पॉप-अप सेल आज से शुरू होने जा रही है, हालांकि इस सेल के अंतगर्त केवल रेड केबल क्लब सदस्यों के लिए ही बिक्री आयोजित की जाएगी। वहीं, नियमित ग्राहकों को वनप्लस नॉर्ड खरीदने का मौका 29 जुलाई और 30 जुलाई को मिलेगा। जिन यूज़र्स ने पॉप-सेल के लिए 26 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कर दिया है, उन्हें आज वनप्लस नॉर्ड इनवाइट कोड प्राप्त हुआ होगा। आज सुबह 9 बजे से लेकर 10 बजे तक के बीच कंपनी अपने 100 यूज़र्स के लिए इनवाइट कोड्स भेज चुकी है। हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि यूज़र्स इस कोड का इस्तेमाल केवल आज ही कर सकते हैं।

ये तो रही पॉप-अप सेल, हालांकि, OnePlus Nord की असल सेल भारत में 4 अगस्त से शुरू होगी।
 
 

OnePlus Nord price in India, sale details

भारत में वनप्लस नॉर्ड की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। OnePlus Nord का 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स रंग में उपलब्ध होगा। बता दें कि वनप्लस नॉर्ड के दोनों महंगे वेरिएंट 4 अगस्त से उपलब्ध होंगे। जबकि सबसे सस्ते 6 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री सितंबर में शुरू होगी।
 

OnePlus Nord specifications, features

डुअल-सिम OnePlus Nord एंड्रॉयड 10 पर आधारित OxygenOS 10.5 पर चलेगा। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह नाइट मोड, रीडिंग मोड और वीडियो इनहांसर जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR4x RAM दिए गए हैं।

OnePlus Nord के पिछले हिस्से पर चार कैमरे मौज़ूद हैं। यहां पर एफ/ 1.75 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इसी प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल OnePlus 8 में हुआ है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नॉर्ड में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

वनप्लस नॉर्ड अल्ट्राशॉट एचडीआर, नाइटस्केप, सुपर मैक्रो, पोर्ट्रेट, प्रो मोड, पनोरमा, एआई सीन डिटेक्शन, RAW इमेज और अल्ट्रा वाइड सेल्फी जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता है।

OnePlus Nord की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी है।

OnePlus Nord की बैटरी 4,115 एमएएच की है जो वार्प चार्ज 30टी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x73.3x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light image quality
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4115 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Nord, OnePlus, OnePlus Nord pop up event
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »