50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से लैस OnePlus Nord N20 SE लॉन्च, देखें फीचर्स

OnePlus Nord N20 SE में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVooc चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चीनी कंपनी दावा करती है कि यह स्मार्टफोन सिर्फ 30 मिनट्स 50 प्रतिशत चार्ज हो सकती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अगस्त 2022 15:32 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N20 SE की कीमत 199 डॉलर यानी कि 15,800 रुपये है।
  • OnePlus Nord N20 SE में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord N20 SE में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus Nord N20 SE में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने OnePlus Nord N20 SE को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन AliExpress पर सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है। वनप्लस का स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 12.1 पर काम करेगा। नॉर्ड एन20 एसई में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, ड्यूल स्पीकर और 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की सेल चीन में 8 अगस्त से शुरू होगी। आपको बता दें कि OnePlus Nord N20 SE को भी कथित तौर पर TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर CPH2469 के साथ देखा गया था। आइए इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

OnePlus Nord N20 SE की कीमत


कीमत की बात की जाए तो OnePlus Nord N20 SE की कीमत 199 डॉलर यानी कि 15,800 रुपये तय की गई है। उपलब्धता की बात करें तो इस स्मार्टफोन की बिक्री 8 अगस्त 12 बजे से होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन Blue Oasis और Celestial Black में उपलब्ध होगा।
 

OnePlus Nord N20 SE के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus Nord N20 SE में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है। OnePlus का यह स्मार्टफोन 2D स्लिम बॉडी के साथ आएगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करता है। कैमरा की बात की जाए तो OnePlus Nord N20 SE में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ड्यूल स्पीकर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो OnePlus Nord N20 SE में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVooc चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चीनी कंपनी दावा करती है कि यह स्मार्टफोन सिर्फ 30 मिनट्स 50 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। आपको बता दें कि OnePlus Nord N20 SE को TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर CPH2469 मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह Oppo A57 4G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है जिसे थाईलैंड में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  3. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.