OnePlus Nord N100 को मिला अपडेट, कैमरा व ब्लूटूथ में हुआ सुधार

OnePlus Nord N100 को नया ऑक्सीज़नओएस अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जो कि टच इनपुट में ऑप्टिमाइज़ेशन और कैमरा इम्प्रूवमेंट्स से लैस है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 नवंबर 2020 10:19 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N100 का अपडेट यूरोप में हुआ है ज़ारी
  • वनप्लस नॉर्ड एन100 अपडेट का वर्ज़न नंबर OxygenOS 10.5.1 है
  • वाई-फाई स्टेबिल्टी में सुधार लाया है यह अपडेट

OnePlus Nord N100 मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

OnePlus Nord N100 को नया ऑक्सीज़नओएस अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जो कि टच इनपुट में ऑप्टिमाइज़ेशन और कैमरा इम्प्रूवमेंट्स से लैस है। इस अपडेट को यूरोप में रोलआउट किया गया है, जिसका वर्ज़न नंबर OxygenOS 10.5.1 है। नए वनप्लस नॉर्ड एन100 का यह अपडेट स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, जिसका मतलब यह है कि शुरुआत में इसे सीमित संख्या के यूज़र्स के लिए ज़ारी किया जाएगा। हालांकि जैसे ही यह सुनिश्चित हो जाएगा कि इस अपडेट में किसी प्रकार का गंभीर बग मौजूद नहीं है, वैसे ही इसे बड़ी संख्या के यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

कंपनी ने फोरम पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि यूरोप में OnePlus Nord N100 स्मार्टफोन के लिए नया OxygenOS 10.5.1 ज़ारी कर दिया गया है। योग्य यूज़र्स को यदि इस अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह मैनुअली सेटिंग्स में जाकर इसकी उपलब्धता की जांच कर सकते हैं। जैसे कि हमने बताया यह अपडेट स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, तो ऐसे में सभी यूज़र्स तक इसे पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा।

वनप्लस नॉर्ड एन100 के ऑक्सीज़नओएस 10.5.1 अपडेट के चेंजलॉग में जानकारी दी गई है कि यह अपडेट टच और इंट्रेक्शन एक्सपीरियंस को ऑप्टिमाइज़ करता है और इसके साथ-साथ ही सिस्टम स्टेबिल्टी में भी सुधार लाता है। इस अपडेट के जरिए कैमरा के साथ शूटिंग एक्सपीरियंस, प्रफोर्मेंस, वाई-फाई ट्रांसफर की स्टेबिल्टी व ब्लूटूथ क्षमता को भी इम्प्रूव किया गया है।

आपको बता दें, वनप्लस नॉर्ड एन100 स्मार्टफोन पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया गया था, जिसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत GBP 179 (लगभग 17,300 रुपये) थी। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है। वनप्लस नॉर्ड एन100 की बैटरी 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वनप्लस ने पुष्टि की है कि आगे के स्टेज में इसे उत्तरी अमेरिका में लेकर आया जाएगा। फिलहाल इस पर कोई स्पष्टता नहीं है कि यह फोन भारत में पेश किया जाएगा या नहीं।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Nord N100, OnePlus Nord N100 Update, OnePlus, OxygenOS
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  2. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  3. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  4. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  5. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  7. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  9. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  10. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.