OnePlus Nord N10 5G के स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी लीक

लेटेस्ट रिपोर्ट में OnePlus Nord N10 5G स्मार्टफोन की कीमत को लेकर जानकारी दी गई है कि इसकी कीमत $400 (लगभग 29,500 रुपये) के आसपास होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 सितंबर 2020 12:36 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N10 5G में दिया जा सकता है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी में मिल सकती है 6.49 इंच फुल-एचडी+ स्क्रीन
  • अमेरिका में लॉन्च किया जा सकता है वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी

OnePlus Nord N10 5G में दिया जा सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

OnePlus Nord N10 5G स्मार्टफोन पर इन दिनों कथित रूप से काम चल रहा है। यह अघोषित स्मार्टफोन OnePlus 8T सीरीज़ लॉन्च के बाद इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट में स्मार्टफोन की कीमत को लेकर भी जानकारी दी गई है कि इसकी कीमत $400 (लगभग 29,500 रुपये) के आसपास होगी। बता दें, OnePlus Nord स्मार्टफोन अमेरिका में लॉन्च नहीं किया गया था, जिसके बाद कंपनी ने पुष्टि की कि इस सीरीज़ के अगले मॉडल्स को भविष्य में अमेरिका में पेश किया जाएगा। वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी ऑनलाइन सामने आ गई है, जिसमें बताया गया है कि फोन में स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर दिया जाएगा।

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए Android Central की रिपोर्ट बताती है कि OnePlus Nord N10 5G स्मार्टफोन को इस साल के अंत में अमेरिका में पेश किया जाएगा। फोन के डिज़ाइन को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक फोन की कीमत $400 (लगभग 29,500 रुपये) के आसपास होगी। यह स्मार्टफोन इससे पहले Billie कोडनेम के साथ सामने आया था।
Advertisement
 

OnePlus Nord 10 5G specifications (expected)

इस रिपोर्ट में वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी के लीक स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी गई है, जिसके मुताबिक फोन में 6.49 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस हो सकता है। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी बताई गई है।

वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी को लेकर यह भी जानकारी दी गई है कि यह कंपनी के लाइनअप का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो कि 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा से लैस होगा। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा होगा। वहीं दो अतिरिक्त 2 मेगापिक्सल के कैमरे मौजूद हो सकते हैं।
Advertisement

आपको बता दें, हाल ही में OnePlus Nord 100 और OnePlus Nord 105g नाम के फोन कंपनी की वेबसाइट पर कुछ देर के लिए लिस्ट किए गए थे, जिससे इशारा मिला था कि इन दो फोन को भी भविष्य में कंपनी लॉन्च कर सकती है। अगर लेटेस्ट लीक की मानें, तो वनप्लस नॉर्ड 105जी फोन OnePlus Nord 10 5G हो सकता है। वनप्लस नॉर्ड 10 5जी मॉडल को लेकर माना जा रहा है कि कंपनी OnePlus 8T लॉन्च के बाद इसे भी लॉन्च कर सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.