OnePlus Nord आया नए अवतार में, जानें खासियत और कीमत

OnePlus Nord का ग्रे ऐश मॉडल नए फिनिश के साथ आता है। यह सिर्फ 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल में उपलब्ध है।

OnePlus Nord आया नए अवतार में, जानें खासियत और कीमत
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord के पिछले हिस्से पर चार कैमरे मौज़ूद हैं
  • OnePlus Nord एंड्रॉयड 10 पर आधारित OxygenOS 10.5 पर चलेगा
  • डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है वनप्लस नॉर्ड में
विज्ञापन
OnePlus Nord ने नया अवतार धरा है। OnePlus ने अपने इस मिडरेंज स्मार्टफोन का 'ग्रे ऐश' वेरिएंट पेश किया है। याद रहे कि वनप्लस ने वनप्लस नॉर्ड हैंडसेट को जुलाई महीने में ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स रंग में लॉन्च किया था। नए कलर वेरिएंट को त्योहारी सीज़न से ठीक पहले लॉन्च किया गया है, ताकि ग्राहकों के पास एक और विकल्प हो जाए। इसके अलावा OnePlus Nord Gray Ash कलर वेरिएंट ग्रे ऑनिक्स वेरिएंट से थोड़ा हल्का भी है।
 

OnePlus Nord price in India, sale

वनप्लस नॉर्ड का ग्रे ऐश मॉडल नए फिनिश के साथ आता है। यह सिर्फ 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल में उपलब्ध है। याद रहे कि OnePlus Nord के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 24,999 रुपये, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 29,999 रुपये में बेचा जाता है। नए मॉडल के अलावा फोन के ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स कलर वेरिएंट पहले से उपलब्ध हैं। OnePlus Nord का नया कलर वेरिएंट 17 अक्टूबर से Amazon.in, OnePlus.in और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध होगा।
 

OnePlus Nord specifications, features

डुअल-सिम OnePlus Nord एंड्रॉयड 10 पर आधारित OxygenOS 10.5 पर चलेगा। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह नाइट मोड, रीडिंग मोड और वीडियो इनहांसर जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR4x RAM दिए गए हैं।


OnePlus Nord के पिछले हिस्से पर चार कैमरे मौज़ूद हैं। यहां पर एफ/ 1.75 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इसी प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल OnePlus 8 में हुआ है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नॉर्ड में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

वनप्लस नॉर्ड अल्ट्राशॉट एचडीआर, नाइटस्केप, सुपर मैक्रो, पोर्ट्रेट, प्रो मोड, पनोरमा, एआई सीन डिटेक्शन, RAW इमेज और अल्ट्रा वाइड सेल्फी जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता है।

OnePlus Nord की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी है।

OnePlus Nord की बैटरी 4,115 एमएएच की है जो वार्प चार्ज 30टी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x73.3x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light image quality
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4115 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »