OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

OnePlus Nord CE 6 Lite में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। इसके साथ OnePlus Nord CE 6 को भी पेश किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026 20:46 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 6 Lite में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया जा सकता है

भारत में पिछले सप्ताह OnePlus Nord 6 को लॉन्च किया गया है

बड़ी ,स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus की Nord सीरीज में जल्द एक्सपैंशन किया जा सकता है। नई सीरीज में OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite को पेश किया जा सकता है। OnePlus Nord CE 6 Lite के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर OnePlus Nord CE 6 Lite की मॉडल नंबर - CPH2943 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 और Mali-G615 MC2 GPU दिया जा सकता है। OnePlus Nord CE 6 Lite में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। Geekbench पर इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,068 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,953 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। 

OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.7 इंच LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि भारत में अगले महीने OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Nord CE 6 Lite का प्राइस 20,000 रुपये से कुछ अधिक हो सकता है। 

भारत में पिछले सप्ताह OnePlus Nord 6 को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) 165 Hz के रिफ्रेश रेट और  3,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। OnePlus Nord 6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। OnePlus Nord 6 की 9,000 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  2. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  3. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  4. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  5. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  6. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  7. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  8. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
  9. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  10. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.